{"_id":"8ef8653a717fe0206a3570e3720935ae","slug":"punjab-moga-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेशी भुगतने आए दोहरे हत्याकांड आरोपी पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेशी भुगतने आए दोहरे हत्याकांड आरोपी पर हमला
अमर उजाला मोगा
Updated Fri, 12 Sep 2014 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदकोट जेल में से दोहरे हत्या कांड में पेशी भुगतने आए अध्यापक आरोपी पर जुडिशियल कांपलेक्स में कुछ नौजवानों ने हल्ला बोल दिया।
जुडिशियल कांपलेक्स के दोनों गेट बंद कर चार नौजवानों को पुलिस ने काबू कर लिया। हिरासत में लिए आरोपियों के खिलाफ देर शाम तक कोई केस दर्ज नहीं किया गया। थाना सिटी-1 एसएचओ जसविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फरीदकोट जेल में से लाए दोहरे हत्या कांड में अध्यापक आरोपी वरिंदरजीत सिंह गांव सैदोके और अन्य आरोपियों को पुलिस मुलाजिम अदालत में पेश करने के लिए जुडिशियल कांपलेक्स में जा रहे थे। वहां पहले से ही बैठे नौजवानों ने आरोपी वरिंदरजीत सिंह पर हमला करने की कोशिश की।
यहां पहले से ही भारी गिनती में पुलिस तैनात होने के कारण पुलिस मुलाजिमों ने आरोपी पर हमला को असफल बना दिया। पुलिस आरोपियों ने मुस्तैदी से जुडिशियल कांपलेक्स के दोनों गेट बंद कर चार नौजवानों को मौके से काबू कर लिया और कुछ भागने में सफल हो गए। हिरासत में लिए नौजवानों की पहचान लप्रीत सिंह निवासी भदौड़, जिला बरनाला और जगसीर सिंह, कमल सिंह, निक्का सिंह तीनों ही निवासी भाईरूपा जिला बठिंडा के तौर पर की गई है।
विज्ञापन
इस घटना की जानकारी मिलने पर थाना सिटी-1 के एसएचओ जसविंदर सिंह मौके से काबू किये चारों नौजवानों को अपने साथ थाना सिटी में ले गए। इस दौरान ही कुछ राजसी नेता भी हिरासत में लिए नौजवानों की मदद के लिए पहुंच गए और इसी कारण ही देर शाम तक पुलिस कोई भी कार्रवाई या हिरासत में लिए नौजवानों को छोड़ने बारे कोई फैसला नहीं कर सकी।