फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Minister Rana Gurjeet Singh lashes out at Punjab Congress President Navjot Sidhu 

पंजाब कांग्रेस में फिर रार: राणा गुरजीत ने नवजोत सिद्धू को बताया भाड़े का सिपाही, कहा-पार्टी को न बांटे

Mon, 20 Dec 2021 03:10 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 20 Dec 2021 03:10 PM IST
सार

पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू हाईकमान के आदेशों के बावजूद अपनी ही सरकार पर निशाने साधने से बाज नहीं आ रहे हैं, वहीं वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर टिप्पणी करते रहते हैं। 

विज्ञापन
Punjab Minister Rana Gurjeet Singh lashes out at Punjab Congress President Navjot Sidhu 
राणा गुरजीत ने नवजोत सिद्धू पर साधा निशाना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब कांग्रेस की रार खत्म नहीं हो रही है। अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तकनीकी शिक्षा मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू पर पार्टी के भीतर विभाजन पैदा करने की कोशिश करने और पुराने कांग्रेसियों की वफादारी पर सवाल उठाने के लिए हमला बोला है। सिद्धू को भाड़े का सिपाही बताते हुए राणा ने कहा, कि एक सच्चे कांग्रेसी के बारे में बात करते हुए सिद्धू अपनी भाषा पर ध्यान दें। राणा ने कहा कि सिद्धू भाड़े के व्यक्ति की तरह हैं, जो सिर्फ मुख्यमंत्री बनने के एकमात्र उद्देश्य से पार्टी में शामिल हुए हैं, जबकि मैं जन्मजात कांग्रेसी हूं। 

विज्ञापन


पिछले दिनों सुल्तानपुर लोधी में एक रैली के दौरान सिद्धू ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए कहा था कि कैप्टन ने मुझे घर बैठाया था। मुझे कहा था कि सिद्धू के लिए मेरे दरवाजे बंद हैं। आज बाबा नानक ने राजे-राणे सब मिटा दिए। 

विज्ञापन

सिद्धू की कोई विचारधारा नहीं है

राणा ने कहा कि सिद्धू व्यापारी की तरह कांग्रेस में एकमात्र उद्देश्य के लिए शामिल हुए हैं। उनकी कोई विचारधारा नहीं है। उन्होंने कहा कि यह विडंबना है कि जिसने पार्टी में पांच साल भी नहीं बिताए हैं, वह हम जैसे लोगों को उपदेश दे रहा है, जिन्होंने पार्टी की सेवा में अपना पूरा जीवन बिताया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह का सिद्धू का व्यवहार है, कोई नहीं जानता कि वे विधानसभा चुनाव तक कांग्रेस में रहेंगे या पार्टी छोड़ देंगे। राणा ने कहा कि वैसे वे जितनी जल्दी पार्टी छोड़ें, उतना पार्टी के लिए बेहतर होगा क्योंकि उन्होंने पार्टी को भीतर से विभाजित और क्षतिग्रस्त कर दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

चन्नी की लोकप्रियता से जलते हैं सिद्धू

उन्होंने सिद्धू की अपनी सरकार और मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी का विरोध करने की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि सिद्धू जनता के बीच सीएम चन्नी की लोकप्रियता को लेकर ईर्ष्या और असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। पार्टी अध्यक्ष के रूप में उनकी मुख्य जिम्मेदारी पार्टी को एकजुट रखना है, लेकिन आपने पार्टी आलाकमान द्वारा गठित अभियान समिति, घोषणापत्र समिति और स्क्रीनिंग कमेटी में दरार पैदा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed