फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Minister Raja Warring and Razia Sultana are Competing to Take Credit for Action Against Transport Mafia

पंजाब सरकार में तकरार: अब राजा वड़िंग और रजिया सुल्ताना में ट्रांसपोर्ट माफिया के खिलाफ कार्रवाई का श्रेय लेने की होड़

Tue, 12 Oct 2021 11:28 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 12 Oct 2021 11:28 PM IST
सार

रजिया का कहना है कि माफिया के खिलाफ जो मुहिम आज शुरू की गई है, उसे शुरू करने की नियमबद्ध प्रक्रिया को उनके कार्यकाल में ही तैयार किया गया था और उन्होंने ही इस पर अमल के आदेश जारी किए थे।

विज्ञापन
Punjab Minister Raja Warring and Razia Sultana are Competing to Take Credit for Action Against Transport Mafia
राजा वड़िंग और रजिया सुल्ताना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैप्टन सरकार के दौरान ट्रांसपोर्ट मंत्री रहीं रजिया सुल्ताना और चरणजीत सिंह चन्नी सरकार के ट्रांसपोर्ट मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के बीच नया विवाद खड़ा होने लगा है। राजा वड़िंग द्वारा राज्य में ट्रांसपोर्ट माफिया के खिलाफ शुरू की गई मुहिम को लेकर दोनों मंत्रियों के बीच श्रेय की होड़ लग गई है। रजिया का कहना है कि माफिया के खिलाफ जो मुहिम आज शुरू की गई है, उसे शुरू करने की नियमबद्ध प्रक्रिया को उनके कार्यकाल में ही तैयार किया गया था और उन्होंने ही इस पर अमल के आदेश जारी किए थे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - पंजाब: मोरिंडा में सीएम आवास के बाहर झड़प, पथराव में डीएसपी समेत कई पुलिसकर्मी घायल 
विज्ञापन


रजिया सुल्ताना का यह बयान ऐसे समय में आया है कि जब राजा वड़िंग ने ट्रांसपोर्ट मंत्री के तौर पर राज्य में अवैध परिवहन व्यवस्था पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बीते एक हफ्ते के दौरान ही उनके आदेश पर करीब 20 निजी बसों को बंद/जब्त कर लिया गया है, जो बिना लाइसेंस और परमिट के चल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए मंत्री ने ट्रांसपोर्ट माफिया के खिलाफ और सख्ती दिखाते हुए राज्य में निजी बसों की जांच-पड़ताल भी तेज कर दी है। वहीं, सरकारी बसों के सुरक्षित और समयबद्ध ढंग से परिचालन के लिए सभी बस डिपुओं के जनरल मैनेजरों के साथ लगातार बैठकें शुरू कर दी हैं। मंत्री ने सरकारी बसों की तरह ही निजी बसों में भी वाहन ट्रैकिंग सिस्टम लगाने का एलान कर दिया है।

दूसरी ओर, मंत्री पद से अपना इस्तीफा वापस लेकर चन्नी सरकार में लौटीं रजिया सुल्ताना संभवत: अभी तक ट्रांसपोर्ट विभाग के मोह से निकल नहीं पाईं हैं। उन्होंने नए मंत्री (राजा वड़िंग) की सक्रियता पर तो कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन यह कहा कि कोई यह नहीं कह सकता कि मैंने अपने कार्यकाल के दौरान ट्रांसपोर्ट माफिया के खिलाफ कोई काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि राजा वड़िंग जो आधिकारिक कार्रवाई कर रहे हैं, इस प्रक्रिया की शुरुआत उन्होंने अपने कार्यकाल में कर दी थी। उन्हीं के कार्यकाल में निजी ट्रांसपोर्टरों को नोटिस जारी किए गए थे। उन्होंने ही अधिकारियों को ट्रांसपोर्टरों की फाइलें चेक करने के निर्देश दिए थे, जिनमें सामने आए रिकार्ड के आधार पर ही अब कार्रवाई की जा रही है। उधर, इस मामले में राजा वड़िंग ने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed