फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Minister Manpreet Singh Badal met union state Min Mansukh Mandaviya

मनप्रीत बादल ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की, बठिंडा में फार्मा पार्क की स्थापना करने की पैरवी की

Fri, 25 Dec 2020 02:17 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 25 Dec 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
Punjab Minister Manpreet Singh Badal met union state Min Mansukh Mandaviya
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया से मनप्रीत बादल ने की मुलाकात। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने गुरुवार को केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की और उनसे बठिंडा में फार्मास्युटिकल पार्क स्थापित करने की मांग की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बठिंडा में जगह का दौरा करने के लिए टीम भेजने की भी अपील की। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इससे पहले इसी साल जुलाई में वित्त मंत्री ने केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा और केंद्रीय राज्य मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात कर बठिंडा में फार्मा पार्क की स्थापना की अपील की थी। वित्त मंत्री ने देश में राष्ट्रीय स्तर पर मंजूर तीन फार्मास्युटिकल पार्कों में एक पार्क बठिंडा में स्थापित करने की अहमियत को दर्शाया। 
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि इस फार्मास्युटिकल पार्क को बठिंडा में तेल रिफायनरी होने का बहुत बड़ा लाभ मिलेगा और यह दोनों प्रोजेक्ट एक-दूसरे के पूरक होंगे। इनकी तरफ से आपस में कच्चा माल और संबंधित उत्पादों को साझा किया जा सकेगा। उन्होंने केंद्रीय राज्यमंत्री को बताया कि उत्तर भारत में बठिंडा सबसे उचित जगह है और यह फार्मा पार्क पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत समूचे क्षेत्र की जरूरतों को पूरा कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बठिंडा में पार्क के लिए 1300 एकड़ जमीन उपलब्ध : मनप्रीत बादल
वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने बताया कि बठिंडा में 1300 एकड़ जमीन उपलब्ध है, जो बठिंडा थर्मल प्लांट की खाली पड़ी जमीन है। इसके अलावा बठिंडा में रेलवे जंक्शन पूरी तरह कार्यशील है, जो ‘ए’ कैटेगरी का स्टेशन है। यह रेलवे स्टेशन बुनियादी ढांचे और कच्चे माल की सप्लाई और तैयार वस्तुओं की ढुलाई के लिए अहम साबित होगा। उन्होंने कहा कि ऐसी सुविधाएं मौजूद होने के कारण फार्मा कंपनियों के लिए अपना कारोबार और प्रभावशाली ढंग से करना आसान हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed