फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Mausam Update storm and rain in many areas

Punjab Weather: पंजाब में आंधी-बारिश ने दी भीषण गर्मी से राहत, तापमान में आई गिरावट, आगे ऐसा रहेगा मौसम

Tue, 04 Jun 2024 06:54 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 04 Jun 2024 06:54 AM IST
सार

पंजाब में भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन भी लू की भविष्यवाणी की है। इसके साथ ही तीन दिन पंजाब में कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।
 

विज्ञापन
Punjab Mausam Update storm and rain in many areas
गर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में दिनभर गर्मी से परेशान लोगों को आंधी-बारिश ने हल्की राहत दी है। हालांकि इससे पहले बठिंडा 46.8 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। सोमवार को सूबे के औसत अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इसके साथ ही यह सामान्य से 4.4 डिग्री ऊपर हो गया है। बठिंडा, पटियाला और अमृतसर में लू का प्रकोप देखने को मिला। सोमवार शाम को कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश राहत जरुर लेकर आई। मंगलवार सुबह भी बादल छाए हुए हैं। 
विज्ञापन


होशियारपुर, कपूरथला, पटियाला, नाभा, राजपुरा, फतेहगढ़ साहिब, बस्सी पठाणा, फगवाड़ा, जालंधर, कपूरथला, नवां शहर, गढ़शंकर, बाबा बकाला, अमृतसर, बटाला, अजनाला, डेरा बाबा नानक, मुकेरियां, गुरदासपुर व पठानकोट समेत ट्राईसिटी के एरिया में तेज हवाएं चलने के साथ ही कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई, जिससे मौसम में बदलाव हुआ और पारा नीचे आया। आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ व तार टूट गए, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


उधर, पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। अब यह सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक हो गया है। बठिंडा 46.8 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा, वहीं अमृतसर का तापमान 45.9 डिग्री, लुधियाना का 44.1, पटियाला का 44.6, पठानकोट का 44.2, फिरोजपुर का 44.4, बरनाला का 44.2, गुरदासपुर का 43.0 और जालंधर का 43.2 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब में सबसे कम 23.7 डिग्री का न्यूनतम पारा रूपनगर का दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है, लेकिन इससे भी लोगों को राहत नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed