फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab, ludhiana, crime, loot

डीएमसी की डॉक्टर को घायल कर लूटे डेढ़ लाख

Tue, 14 Oct 2014 10:36 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
अमर उजाला, लुधियाना Updated Tue, 14 Oct 2014 10:36 PM IST
विज्ञापन
punjab, ludhiana, crime, loot
शहर के पाश इलाके मॉडल हाउस के एक घर में अज्ञात लुटेरा गिरोह के सदस्यों ने घुस कर डीएमसी अस्पताल की महिला डॉ. रैमी को घायल कर डेढ़ लाख लूट लिए।
विज्ञापन


रैमी नगर निगम मोगा में तैनात सीनियर टाउन प्लानर रमेश गर्ग की बेटी है। घटना का पता उस समय चला जब सुबह होने पर रमेश की पत्नी नीलम नीचे गई। खून से लथपथ बेहोश पड़ी युवती को इलाज के लिए डीएमसी अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी और थाना मॉडल टाउन के एसएचओ सब इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच के बाद रैमी के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस लुटेरों का पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन


रमेश गर्ग ने कहा कि वे रोजाना मोगा से अप डाउन करते हैं। उनकी बेटी की शादी अंबाला के रहने वाले विनित गुप्ता के साथ हुई थी। उनकी बेटी रैमी डीएमसी अस्पताल में एमडी फाइनल की पढ़ाई कर रही है और वहीं ट्रेनिंग कर रही है। इसी के चलते वह उन्हीं के साथ रहती है। रमेश के मुताबिक सोमवार देर रात को वे पहली मंजिल पर बने कमरे में सोने के लिए चले गए, जबकि उनकी बेटी नीचे अपने कमरे में सो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह पांच बजे जब वह बाथरूम जाने के लिए जागे तो उन्हें कुछ सामान खड़कने की आवाज आई, लेकिन वह नीचे नहीं गए और कमरे में चले गए। कुछ समय बाद दोबारा आवाज आई तो उन्होंने अपनी पत्नी नीलम को नीचे जाकर देखने को कहा। जब नीलम सीढ़ियों से उतर रही थी तो रैमी के कमरे के दराज खुले हुए थे। वह अंदर गए तो दराज में पड़ी डेढ़ लाख की नकदी गायब थी। उसने रैमी को देखा तो रैमी के सर से खून निकल रहा था। उसके शोर मचाने पर रमेश और उनका बेटा हैरी नीचे आए। रैमी के बेहोश होने से वे उसे तुरंत डीएमसी अस्पताल ले गए। रमेश के मुताबिक लुटेरे दीवार फांद कर उनके घर में दाखिल हुए हैं।


सीसीटीवी कैमरे की फुटेज तलाशने में जुटी पुलिस
थाना माडल टाउन के एसएचओ सब इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस रमेश गर्ग के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तलाशने में जुटी हुई है। पुलिस को अभी तक यह भी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है कि लुटेरे कितने थे। उन्होंने कहा कि अलग अलग थ्योरियों पर पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही मामला हल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed