फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Lok Bhawan decorated with the spirit of One India, Best India

Chandigarh News: एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना से सजा पंजाब लोक भवन

Sun, 31 May 2026 01:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Punjab Lok Bhawan decorated with the spirit of One India, Best India
चंडीगढ़। पंजाब लोक भवन भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता का जीवंत प्रतीक बन गया, जहां एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना के अंतर्गत सिक्किम, गोवा एवं तेलंगाना का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। यह अवसर भारत की समृद्ध विरासत, एकता एवं सांस्कृतिक विविधता का सुंदर प्रतिबिंब था।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल एवं संघ राज्य क्षेत्र चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम में चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से तीनों राज्यों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं, संगीत एवं संस्कृति की झलक प्रस्तुत की गई। सभा को संबोधित करते हुए कटारिया ने सिक्किम, गोवा एवं तेलंगाना के लोगों को उनके स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारत की शक्ति उसकी विविधता में निहित है तथा इस प्रकार के कार्यक्रम देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति एवं परंपराओं को समझने और सराहने का अवसर प्रदान करते हैं।
विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत पहल के अंतर्गत सिक्किम, गोवा एवं तेलंगाना के स्थापना दिवस का आयोजन भारत की विविधता में एकता की भावना को प्रतिबिंबित करता है। उन्होंने कहा कि यद्यपि इन राज्यों की भौगोलिक परिस्थितियां, भाषाएं, संस्कृति एवं परंपराएं भिन्न हैं, फिर भी वे एक साझा राष्ट्रीय पहचान और राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह आयोजन इस संदेश को पुनः पुष्ट करता है कि भारत की वास्तविक शक्ति उसकी विविधता में निहित है तथा एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना राष्ट्रीय एकता के बंधनों को निरंतर मजबूत कर रही है।इस अवसर पर भारत सरकार के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल सत्य पाल जैन, आईएएस अधिकारी एवं सचिव, हॉस्पिटैलिटी, चंडीगढ़ प्रशासन स्वप्निल एम. नाइक, सिक्किम, गोवा एवं तेलंगाना राज्यों के प्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed