{"_id":"57c6eecd4f1c1b7f7c2cb04d","slug":"punjab-lifetime-award-teacher-first-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में पहली बार दो टीचरों को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में पहली बार दो टीचरों को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
Updated Wed, 31 Aug 2016 08:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब शिक्षा विभाग ने पहली बार राज्य के दो टीचरों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड देने का फैसला किया है। इसके लिए पुरुष और महिला वर्गों में से एक-एक टीचर को चुना जाएगा। इन्हें शिक्षक दिवस पर एक-एक लाख रुपये की राशि दी जाएगी।
शिक्षामंत्री डॉ. दलजीत चीमा ने बताया कि शिक्षक दिवस पर दिए जाने वाले स्टेट अवार्ड की ईनामी राशि दस हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दी गई है। इस बार शिक्षक दिवस पर पहली बार दो टीचरों को उम्र भर की सेवाओं के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि शिक्षा जैसे व्यवसाय में टीचर की सबसे बड़ी भूमिका होती है। अध्यापकों केसम्मान के साथ समाज का विकास होता है। शिक्षा विभाग ने पहली बार लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड शुरू करने का फैसला किया है ताकि जिन टीचरों ने उम्र भर अध्यापन में शानदार सेवाएं निभाईं, उनको सम्मानित किया जा सके।