फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab levies entertainment tax on DTH, local Cable connections

पंजाब में अब डीटीएच-केबल पर टैक्स, कैबिनेट ने दी मंजूरी

Thu, 21 Dec 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 21 Dec 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
Punjab levies entertainment tax on DTH, local Cable connections
Punjab Cabinate - फोटो : File Photo
पंजाब सरकार ने केबल और डीटीएच उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ डालने की तैयारी कर ली है। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की प्रधानगी में बुधवार को हुई पंजाब कैबिनेट की बैठक में स्थानीय निकाय और पंचायतों द्वारा मनोरंजन कर लगाने और वसूलने पर मुहर लगा दी है। 
विज्ञापन


कैबिनेट ने द पंजाब एंटरटेनमेंट एंड एम्यूजमेंट टैक्सेज ऑर्डिनेंस 2017 को हरी झंडी दे दी है। अब स्थानीय निकाय और पंचायतें डीटीएच पर पांच रुपये और केबल कनेक्शन पर दो रुपये मनोरंजन कर वसूल कर सकेंगी। इस तरह गांवों से लेकर शहरों तक केबल उपभोक्ताओं पर बोझ पड़ेगा। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इससे सरकार को 45-47 करोड़ रुपये सालाना आय होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


राज्य में 16 डीटीएच कनेक्शन से 9.60 करोड़ रुपये और 44 लाख केबल कनेक्शन से 36.96 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद की जा रही है। प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि सरकार की सिनेमा, मल्टीप्लेक्स, मनोरंजन पार्क और अन्य ऐसी जगहों पर मनोरंजन कर लगाने की कोई योजना नहीं है। मनोरंजन कर लगाने के अधिकार अब पंचायतों और नगर पालिकाओं को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैक्स लगाने पर अड़े थे सिद्धू

Punjab levies entertainment tax on DTH, local Cable connections
नवजोत सिद्धू - फोटो : File Photo
जीएसटी में है मनोरंजन कर का प्रावधन
केंद्र सरकार ने जब से गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स लागू किया है, बाकी सारे टैक्स अपने आप खत्म हो गए हैं। एक्साइज व टैक्सेशन विभाग राज्य में जहां से भी मनोरंजन कर वसूलता था, वह भी बंद हो गया था। हालांकि, केबल कनेक्शन पर कोई टैक्स नहीं था। जीएसटी में केंद्र सरकार ने यह प्रावधान किया है कि स्थानीय निकाय और पंचायत विभाग अगर चाहें तो मनोरंजन कर वसूल सकते हैं।

टैक्स लगाने पर अड़े थे सिद्धू
स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिद्धू ने पदभार संभालने के बाद से ही पंजाब में केबल माफिया के खात्मे के दावे किए थे। सिद्धू ने दावा किया था कि वह केबल कारोबार में एकाधिकार का खात्मा करेंगे। वहीं, सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने साफ कर दिया था कि बदले की भावना से किसी पर कार्रवाई नहीं की जाएगी। सिद्धू ने ही केबल और डीटीएच पर टैक्स लगाने की योजना बनाई थी ताकि इस कारोबार को सरकारी तंत्र की निगरानी में लाया जा सके।

वाटर सप्लाई विभाग में होगी भर्ती
कैबिनेट ने वाटर सप्लाई व सैनिटेशन विभाग के जूनियर इंजीनियर (ग्रुप सी) केसेवा नियमों में संशोधन को मंजूरी दी है। इससे विभाग में सीधी भरती के रिक्त पड़े 210 पद भरे जा सकेंगे। कैबिनेट ने 95 प्रतिशत पद सिविल इंजीनियरिंग डिप्लोमा होल्डर और पांच प्रतिशत पद मैकेनिकल और इलेक्ट्र्किल डिप्लोमा होल्डरों में से भरने को मंजूरी दी। विभाग का काम सिविल स्वरूप का है, यहां मैकेनिकल और इलेक्ट्रिल का काम बहुत कम है। पहले विभाग को ट्यूबवेल के बोर करने को मैकेनिकल इंजीनयर की जरूरत होती थी। पर अब न तो विभाग के पास इसकी मशीनरी है और न ही यह काम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed