फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Kings' opening pair is surprising everyone: Brad Hayden

पंजाब किंग्स की ओपनिंग जोड़ी सबको कर रही है हैरान : ब्रैड हेडन

Tue, 28 Apr 2026 03:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Punjab Kings' opening pair is surprising everyone: Brad Hayden
चंडीगढ़। पंजाब किंग्स की टीम इस समय पूरे फॉर्म में चल रही है टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन और प्रियांश आर्य शानदार बल्लेबाजी दिखा रहे हैं। यह कहना है पंजाब किंग्स के सहायक कोच ब्रैड हेडन का। वह सोमवार को मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में शाम को अभ्यास सत्र से पहले एक प्रेसवार्ता में पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम हमारा होम ग्राउंड हैं और इस सीजन में यहां खेलेे गए सभी मैच हमने जीते है। राजस्थान रॉयल्स की टीम के साथ मंगलवार को हाेने वाले आईपीएल मुकाबले के लिए हमारी टीम पूरी तरह से तैयार है। टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर शानदार बल्लेबाजी और कप्तानी कर रहे है। पूरी टीम को एक एकजुट करके चल रहे है। हैडन ने कहा कि हमारी युवा बल्लेबाजी जोड़ी अगर इसी तरह से बेहतर करती रहेगी तो टॉप 4 में आसानी से पहुंच जाएगी।
विज्ञापन



वैभव गॉड गिफ्टेड, बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित कर रहे : संदीप सिंह
राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज संदीप सिंह ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को ‘गॉड गिफ्टेड’ करार दिया है। उन्होंने कहा कि महज 15-16 साल की उम्र में वैभव अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित कर रहे हैं और मैच के दौरान पूरी टीम उनके खेल का आनंद लेती है। ऐसे खिलाड़ी बहुत कम देखने को मिलते हैं। संदीप ने कप्तान रियान पराग को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि पराग पहली बार टीम की कप्तानी कर रहे हैं और आईपीएल जैसे बड़े मंच पर यह जिम्मेदारी आसान नहीं होती। कप्तानी में काफी दबाव होता है, जिसे संभालना चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन पराग इस भूमिका को अच्छी तरह निभाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रेस वार्ता में संदीप सिंह ने कहा कि आईपीएल का पहला चरण समाप्ति की ओर है और टीम का लक्ष्य टॉप-4 में जगह बनाना है। इसके लिए राजस्थान को बचे हुए 6 मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
विज्ञापन

दोनों टीमों ने किया जमकर अभ्यास

न्यू मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबले से एक दिन पूर्व सोमवार देर शाम पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमों ने अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। टीमों ने अलग अलग स्थान पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी का जमकर अभ्यास किया। इस दौरान दोनों टीमों के कोच उन पर कड़ी नजर जमाए हुए थे। पंजाब की और से कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, शशांक सिंह ने बल्लेबाजी का अभ्यास किया। वहीं, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल गेंदबाजी में हाथ आजमाते हुए नजर आए। वहीं राजस्थान रॉयल्स से वैभव सूर्यवंशी नेट्स पर लंबे लंबे छक्के जमाते हुए नजर आए। उनके साथ अन्य खिलाड़ी भी अभ्यास कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed