फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Kala Bhawan, Sector 16, chandigarh event, welcome zindagi

पंजाब कला भवन: ‘वेलकम जिंदगी’ में दिखा पिता-पुत्र का मतभेद

Wed, 18 Jan 2017 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 18 Jan 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
Punjab Kala Bhawan, Sector 16, chandigarh event, welcome zindagi
‘वेलकम जिंदगी’ में दिखा पिता-पुत्र का मतभेद - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर - 16 स्थित पंजाब कला भवन में मंगलवार को ‘वेलकम जिंदगी’ नाटक का मंचन  किया गया। यह नाटक आकार कला संगम थिएटर ग्रुप की ओर से किया गया। गुजराती भाषा के लेखक एवं निर्देशक राहील भारद्वाज के लिखे नाटक का हिंदी रूपांतरण बेहतरीन मंचन किया गया। इस नाटक का निर्देशन सुरेश भारद्वाज ने किया।
विज्ञापन


नाटक में कलाकारों ने दर्शाया कि आज केदौर में पिता- पुत्र केबीच किस तरह से वैचारिक मतभेद होते हैं। इसमें दिखाया गया कि अरुण गनात्रा नाम का व्यक्ति अपनी नौकरी केअंतिम दिन ऑफिस जाता है। वह नौकरी के अंतिम दिन अपने बेटे विवेक गनात्रा को साथ आने को बोलता है। लेकिन उसका बेटा अपने बिजनेस केकारण नहीं आ पाता है। इस कारण वह बहुत दुखी होते हैं।
विज्ञापन


दोनों बाप बेटों में वैचारिक मतभेद के चलते बहस होती है।  पति और पुत्र केबीच माहौल ठीक रहे, इसके लिए अरुण गनात्रा की पत्नी भानु गनात्रा कोशिश करती है। उसे भी शांति नहीं मिलती है। नाटक मे दिखाया गया कि बाप के बताए रास्ते पर बेटा चलने को तैयार नहीं होता है। इस कारण उनके बीच सही तरीकेका व्यवहार नहीं होता है। नाटक में कलाकारों ने बखूबी दर्शाया कि आज के समय में युवा अपने माता- पिता की कोई बात नहीं सुनते हैं। इसी कारण उन्हें परेशानी होती है। नाटक में तीन कलाकारों ने बेहतरीन अभिनय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed