फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Kala Bhawan, Sector 16, chandigarh event, play

'मैं बहुत दुखी हूं, मेरी गर्लफ्रेंड मेरी बात नहीं मानती'

Fri, 24 Feb 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 24 Feb 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
Punjab Kala Bhawan, Sector 16, chandigarh event, play
‘मृत्यु के शिखर पर’ नाटक का मंचन - फोटो : अमर उजाला
पंजाब कला भवन में बुधवार से डिपार्टमेंट ऑफ कल्चरल अफेयर्स एंड पब्लिक रिलेशन, हरियाणा और पंजाब आर्ट्स कांउसिल और रूपक कला वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से थिएटर फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। फेस्टिवल के दूसरे दिन रूपक कला एंव वेलफेयर सोसाइटी के कलाकाराें की ओर से ‘मृत्यु के शिखर पर’ नाटक का मंचन किया गया। नाटक का लेखन पांडुलिक नायक और निर्देशन संगीता  गुप्ता ने किया।
विज्ञापन


नाटक में दिखाया गया कि एक व्यक्ति विज्ञापन देता है कि मेरे पास सभी समस्याआें का हल है। यह पढ़ कर एक युवक उसके पास आता है और कहता है मैं बहुत दुखी हूं। मेरे ऑफिस में समस्या है, मेरी गर्लफ्रेंड मेरी बात नहीं मानती है। इस पर वह व्यक्ति उस युवक को कहता है उस चोटी पर चढ़ जा और छलांग लगा दे तेरी सारी तकलीफ दूर हो जाएगी। युवक चोटी पर चढ़कर जब नीचे देखता है तो वहां नदी होती है। वह डर जाता है, इस पर दूसरा व्यक्ति उसे कहता है कूद जा तभी तेरी समस्या हल होगी।
विज्ञापन


इस बात से सहमत होकर वह छलांग लगा देता है और  नदी में गिर जाता है। गिरने के बाद बहुत हाथ पैर मारने के बाद अपनी जान बचा कर किनारे पर पहुंचता है। तभी वह व्यक्ति उसके पास पहुंचता है और कहता है कि देख तूने अपने आप ही खुद को बचाया है न, ऐसे ही तेरे जीवन की सारी समस्या हल हो जाएगी। इस बात पर छलांग लगाकर जान बचाने वाले युवक को उसकी बात समझ आ जाती है कि समस्या का हल करने पर ही वह सुलझेंगी। नाटक में विनोद कुमार, सर्वेश कुमार, ऋतिका कादियान, गगनदीप सिंह, अदित्य शर्र्मा शामिल रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed