फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Kala Bhawan, Sector 16, chandigarh event, macbeth

शेक्सपीयर की कहानी में दिखा, सत्ता का लालच इंसान को कैसे अंधा कर देता है

Sun, 19 Mar 2017 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 19 Mar 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
Punjab Kala Bhawan, Sector 16, chandigarh event, macbeth
अंग्रेजी नाटक ‘मेकबेथ’ का मंचन - फोटो : अमर उजाला
पंजाब कला भवन में रविवार को अंग्रेजी नाटक ‘मेकबेथ’ का मंचन किया गया। इसेरूद्र थिएटर कंपनी के कलाकाराें ने पेश किया। विलियम शेक्सपीयर द्वारा लिखित नाटक का निर्देशन रविन्द्र कुमार ने किया।
विज्ञापन


मेकबेथ की कहानी में दिखाया गया कि स्कॉटलैंड का राजा डंकन होता है। राजा की बहुत बड़ी सियासत होती है। उसकी सियासत में एक फौजदार मेकबेथ होता है। एकदिन उसे भविष्यवाणी होती है कि वह राजा बनेगा। वह सोचता है कि वह राजा किस प्रकार से बन सकता है। अपनी योजना को पूरा करने के लिए वह एक दिन राजा को अपने घर पर खाने के लिए बुलाता है और उसे मारने की योजना बनाता है। इसके लिए वह अपने एक दोस्त का साथ लेता है।
विज्ञापन


मेकबेथ अपने दोस्त के साथ मिलकर राजा को मार देता है और बादा में खुद राजा बन जाता है। इसके बाद उसे याद आता है कि राजा बनने वाली भविष्यवाणी में यह भी कहा गया था कि राजा बनने में जो तुम्हारा सहयोग करेगा उसका बेटा भी राजा बनने के लिए एक दिन तुझे मार देगा। इसी डर से वह अपने दोस्त को भी मार देता है। इसी बीच पुराने राजा डंकन के एक सहयोगी को बेथ पर शक हो जाता है और वह पता कर लेता है कि राजा डंकन को किसने मारा है। इसके बाद डंकन राजा का सहयोगी मेकबेथ को मार देता है और नाटक का अंत हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्देशक रविन्द्र ने कहा कि नाटक में मुख्य तौर पर सियासत की भूख को दिखाया गया है। इसमें यह बताने की कोशिश की गई है कि किस प्रकार से राजा बनने की भूख कोई भी गलत काम करा देती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed