फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab, Jalandhar, Fageara Road, Ex Sarpanch death, Truck-car collision

ट्रक-कार की टक्कर में पूर्व सरपंच की मौत

Mon, 24 Nov 2014 10:27 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
अमर उजाला, जालंधर Updated Mon, 24 Nov 2014 10:27 PM IST
विज्ञापन
Punjab, Jalandhar, Fageara Road, Ex Sarpanch death, Truck-car collision
फगवाड़ा रोड के निकटवर्ती गांव जंडियाला-मंझकी में एक ट्रक एवं कार की भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि कार में बैठी दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन


घायल महिलाओं को जालंधर स्थित सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मृतक की पहचान थाना लोहियां के कंग काकड़ा गांव के पूर्व सरपंच सुरजीत सिंह के रूप में हुई है, जबकि घायलों में सुरजीत सिंह की पत्नी अमरजीत और बेटी नीतू शामिल हैं।
विज्ञापन


घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। दुर्घटनास्थल पर मौजूद हेड कांस्टेबल राम सिंह ने बताया कि ट्रक जंडियाला से फगवाड़ा जा रहा था, इसी दौरान कार से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में कार के परखचे उड़ गए। हादसे के दौरान कार चला रहे पूर्व सरपंच सुरजीत सिंह की मृत्यु हो गई और उनकी पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हैं।

मौके पर पहुंचे गांव समराए के सरपंच और लोगों ने कार में फंसे सुरजीत सिंह के शव को बाहर निकलवाया। सरपंच ने कहा कि इस जगह पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, इसलिए यहां स्पीड ब्रेकर बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed