फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab is safe in leadership of badal : captain Abhimanyu

बादल के नेतृत्व में ही सुरक्षित पंजाब के हित : कैप्टन अभिमन्यु

Fri, 11 Nov 2016 09:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 11 Nov 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
Punjab is safe in leadership of badal : captain Abhimanyu
हरियाणा के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु

हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा है कि पंजाब के हित सीएम प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व में ही सुरक्षित हैं। कोई ट्रेजडी किंग या कॉमेडियन पंजाब की आर्थिक तरक्कती सुनिश्चित नहीं कर सकता।

विज्ञापन


 एसवाईएल पर आए सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को लागू कराने के लिए दोनों राज्य मिलकर रास्ता निकाल लेंगे। उन्होंने कहा कि कृषि पर निर्भर रहकर पंजाब आगे नहीं बढ़ सकता। 
विज्ञापन


पंजाब को अपने ढांचे को पुनर्स्थापित करने की जरूरत है। सरकार को मैन्यूफैक्चरिंग व सर्विस सेक्टर को बढ़ावा देना होगा। वे अपने सरकारी आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा दस साल हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे। उन्हें एसवाईएल का पानी लाने के लिए कोई प्रयास न करने को लेकर जनता से माफी मांगनी चाहिए। हुड्डा बताएं कि वह किसके दबाव में थे।

उन्होंने प्रयास किया होता तो दस साल पहले फैसला आ जाता। उन्होंने दस साल बेपरवाह होकर प्रदेश को चलाया। हुड्डा की पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ जुगलबंदी के चलते न्याय मिलने में देरी हुई। 


एसवाईएल पर आए निर्णय को लेकर उनकी सभी पक्षों से राष्ट्रहित में अपील है कि पंजाब-हरियाणा व राजस्थान की धरती देश की धरती है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करने में सकारात्मक भूमिका निभाएं। इसमें रोड़ा अटकाना देश हित में नहीं होगा। मोदी सरकार ने पांच-सौ हजार के नोट बंद कर आतंकवाद व काले धन  की जड़ें खत्म करने का काम किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed