{"_id":"662453351cc55405270b6014","slug":"punjab-is-my-homei-am-very-eager-to-play-the-first-match-on-home-ground-shubman-gill-chandigarh-news-c-16-pkl1043-403084-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब मेरा घर...होम ग्राउंड पर पहला मुकाबला खेलने के लिए काफी उत्सुक हूं : शुभमन गिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब मेरा घर...होम ग्राउंड पर पहला मुकाबला खेलने के लिए काफी उत्सुक हूं : शुभमन गिल
विज्ञापन
चंडीगढ़। आईपीएल का यह सीजन अपना आधा सफर पूरा करने की ओर है। अभी तक खेले गए सात मैचों में टीम केवल तीन मैच ही जीत पाई है। प्लेऑफ में बने रहने के लिए टीम को अगले 5-6 मुकाबलों को जीतना होगा। यह कहना है गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल का। उन्होंने शनिवार को मुल्लांपुर स्टेडियम में अभ्यास सत्र से पहले प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि पंजाब मेरा घर है और अपने घर आकर मुझे काफी खुशी हो रही है। उन्होंने नए बने मुल्लांपुर स्टेडियम के बारे में कहा कि पिछली बार जब वह यहां पर अभ्यास करने आए थे उस समय केवल ग्रांउड ही बना था, ड्रेंसिंग रूम, लाइट्स और अन्य चीजें नहीं थी। लेकिन अब आकर देखा तो इस स्टेडियम का कायाकल्प हो चुका है। यह स्टेडियम सच में बेहतर बना है। मुझे इस स्टेडियम में रविवार को पहली बार खेलने का मौका मिलने वाला है। इसको लेकर काफी उत्सुक हूं। बॉक्स
हर मैच में बल्लेबाज नहीं चलते
शुभमन गिल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जरूरी नहीं की हर मैच में टीम के सभी बल्लेबाज चलते हैं। कई बार एक दो बल्लेबाज ही मैच जीता देते हैं। वहीं, उन्होंने कहा कि कप्तान की जॉब हमेशा से चुनौतीपूर्ण रहा है। कप्तान एक ही चीज अपने टीम के खिलाड़ियों से मांग सकता है कि वह मैच में अपना सौ प्रतिशत प्रदर्शन करे।शुभमन ने कहा मैं मानता हूं कि पिछले तीन मैचों में अपनी बल्लेबाजी सही नहीं हुई है। शीर्ष क्रम सही तरह से नहीं खेला। टीमें मैनेंजमेंट इसमें सुधार करने में लगी हुई हैं।
बॉक्स
पंजाब किंग्स के खिलाड़ी आशुतोष शर्मा और शशांक सिंह ऊपरी क्रम में कर सकते हैं बल्लेबाजी
वहीं, पंजाब किंग्स टीम के सहायक कोच ब्रैड हैडिन ने प्रेसवार्ता मे कहा कि रविवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबला काफी टफ रहने वाला है। टीम इस मैच के लिए पूरी रणनीति बनाकर उतरेगी। मुंबई इंडियंस के खिलाफ टीम शुरुआती ओवरों में टीम के पांच से छह खिलाड़ी मामूली स्कोर पर आउट हो गए थे। लेकिन इसके बाद आशुतोष शर्मा और शशांक सिंह ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए एक समय में टीम को जीत कर पटरी पर ला दिया था। अब टीम मैनेजमेंट इन दोनों को शुरुआती क्रम में लाने की बात पर भी गौर कर रही है। वहीं कोच ने कहा कि टीम के कप्तान शिखर धवन चोटिल हैं जिनकी वजह से टीम काफी प्रभावित जो रही है। वह आईपीएल की टीमों में सलामी बल्लेबाज के तौर पर सबसे बेहतर ओपनर खिलाड़ियों में से एक है।
विज्ञापन
बॉक्स -
शाम 7:30 बजे से शुरू होगा मुकाबला
पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच रविवार को मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल का मुकाबला खेलना है। मुकाबला शाम 7.30 बजे से
शुरू होगा। मैच से एक दिन पहले शनिवार को दोनों टीमों ने स्टेडियम में नेट्स पर जमकर पसीना बहाया।