{"_id":"64419dbde916a532ed0c7694","slug":"punjab-in-heart-virats-magic-rose-above-every-audiences-head-chandigarh-news-c-16-1-120082-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: दिल में पंजाब, हर दर्शक के सिर चढ़कर बोला विराट का जादू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: दिल में पंजाब, हर दर्शक के सिर चढ़कर बोला विराट का जादू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सुहाने मौसम में आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में वीरवार को पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया रोमांचक मुकाबला पूरी तरह से विराट कोहली के नाम रहा। बेशक लोग दिल से पंजाब किंग्स के साथ थे, मगर दर्शक विराट कोहली का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोला। मुकाबला आखिरी समय तक रोमांच से भरा रहा, लेकिन मोहम्मद सिराज की सटीक गेंदबाजी की बदौलत बेंगलुरु की टीम ने 10 गेंद शेष रहते 24 रनों से मैच जीत लिया। आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में यह आईपीएल का 27वां मुकाबला था। पंजाब किंग्स की घरेलू मैदान पर यह लगातार दूसरी हार है। इससे पहले 13 अप्रैल को पंजाब किंग्स गुजरात टाइटंस से मुकाबला हार गई थी। फाफ डू प्लेसिस और किंग्स कोहली ने दर्शकों का किया भरपूर मनोरंजन
पहले बल्लेबाजी करने रॉयल चैंलेजर्स बेंगलुरु टीम से कप्तान के तौर पर विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज के तौर पर फाफ डू प्लेसिस मैदान पर उतरे। दोनों आते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी। मैदान में चौकों-छक्के की बरसात देख दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया। पूरा स्टेडियम विराट विराट के नाम से गूंजता रहा। फाफ डु प्लेसिस ने पांच गगनचुंबी छक्के और पांच चौकों के मदद से 56 गेंदों में 84 रन की शानदार पारी खेली। विराट कोहली का बल्ला भी खूब दहाड़ा। उन्होंने पांच चौके और एक छक्का लगाते हुए 47 गेंदों में 59 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने बिना विकेट खोए 11.3 ओवर में 70 गेंदों पर महत्पूर्ण 100 रन बना डाले,जिसने टीम को जीतने में अहम भूमिका अदा की। रोमांचक मुकाबला जैसे जैसे निर्णराक मोड़ पर पहुंचता रहा वैसे वैसे दर्शकों का कभी पंजाब किंग्स तो कभी रॉयल चैलेंजर्स की टीमों के समर्थन में आने जाने का सिलसिला जारी रहा।
पंजाब किंग्स के लाल रंग में रंगा स्टेडियम
स्टेडियम में हर तरफ पंजाब किंग्स टीम के लाल रंग की टीशर्ट और फ्लैग लहरा रहे थे। पंजाब किंग्स की सह मालकिन प्रीति जिंटा ने दर्शकों को टोपियां बांटीं। इस दौरान दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रीति को सामने देखकर उन्होंने उत्साह से जमकर शोर मचाया। प्रीति भी दर्शकों के प्यार से काफी खुश दिखाई दीं।
विज्ञापन
बॉक्स प्रभसिमरन और जितेश के आउट होते ही पंजाब किंग्स की उम्मीदें टूटीं
लक्ष्य को जीतने के लिए पंजाब किंग्स की टीम घायल कप्तान शिखर धवन के बिना मैदान पर उतरी। वह बेंगलुरु टीम के गेंदबाजों के आगे टिक न सके और एक के बाद एक जल्द जल्द आउट होकर चलते बने। वहीं, टीम से एकमात्र खिलाड़ी प्रभसिमरन जब तक मैदान पर डटे रहे, तब तक पंजाब किंग्स की सह मालकिन और प्रशंसकों को जीत की उम्मीद बनी थी। बेहतर खेल रहे प्रभसिमरन 46 रन के निजी स्कोर पर आउट होते ही टीम की जीत के लिए दरवाजे बंद होते दिखाई दिए। आउट होने से पहले प्रभसिमरन ने 30 गेंदों पर 4 छक्के और 3 चौके जमाए। वहीं जितेश मैच को 19वें ओवर तक ले गए। जब तक वक क्रीज पर खड़े रहे प्रशंसकों को पंजाब की जीत दिख रही थी, लेकिन एक गेंद पर गलत शॉट खेल बैठे और 41 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उनके आउट होते ही पंजाब को मैच गंवाना पड़ा।
कई लेयर सुरक्षा से गुजरकर स्टेडियम में दाखिल हुए दर्शक
मोहाली। मैच को देखने के लिए स्टेडियम में भारी संख्या में दूर दूर से दर्शक पहुंचे। स्टेडियम तक पहुंचने के लिए लोगों को पुलिस की कई लेयर सुरक्षा से होकर गुजरना पड़ा। पुलिस ने विभिन्न पार्किंग के प्रबंध किए थे। वहीं हॉकी स्टेडियम में वीआईपी पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी।
स्टेडियम की तरफ जाने वाले रास्ते में टी शर्ट, टोपी, झंडे, पानी की बोतलें, खाने की चीजें, मुंह पर लगाने के लिए रंग, भोंपू आदि चीजें मिल रही थी। इनकी की कीमत 20 से लेकर 200 रुपये थी। इन्हें बेचने वाले उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र से लोग यहां आए थे। स्टेडियम के सभी आठ गेटों पर एंट्री के लिए लोगों की भारी भीड़ थी।
प्रदर्शनकारियों को लेकर इंतजाम चाक-चौबंद
पिछले दो मुकाबलों में भी कड़ी सुरक्षा के बावजूद कौमी इंसाफ मोर्चे के कुछ प्रदर्शनकारी स्टेडियम में दाखिल हो गए थे। हालांकि पुलिस ने दोनों बार आरोपियों को काबू कर लिया था। आरोपियों ने सफेद कपड़े पर बंदी सिखों की रिहाई के नारे लिखकर स्टेडियम में लहराए थे। तीसरी बार ऐसी न हो, इसके लिए पुलिस अपने तौर पर अंदर जाने वाले शख्स की पूरी तरह तहकीकात की।