फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab IAS officer caught in bribery case now facing money laundering charges

Chandigarh News: रिश्वत केस में फंसे पंजाब के आईएएस अधिकारी पर अब मनी लॉन्ड्रिंग का शिकंजा

Sun, 01 Feb 2026 02:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Punjab IAS officer caught in bribery case now facing money laundering charges
चंडीगढ़। चार साल पहले पदोन्नति के नाम पर रिश्वत लेते पकड़े गए पंजाब कैडर के आईएएस अधिकारी परमजीत सिंह की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। अब उन्हें रिश्वत और आय से अधिक संपत्ति के साथ-साथ मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों का भी सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


सीबीआई ने जनवरी 2022 में परमजीत सिंह को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। उस समय वह पंजाब परिवहन विभाग में निदेशक के पद पर तैनात थे। आरोप था कि उन्होंने विभाग के एक कर्मचारी से प्रमोशन के बदले रिश्वत की मांग की थी। रिश्वत और आय से अधिक संपत्ति के मामलों की जांच के बाद ईडी ने इसे मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा मामला पाया। करीब चार साल की जांच के बाद अब ईडी ने अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है।
विज्ञापन



------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

घर से मिला था 49 लाख कैश

रिश्वत मामले में गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने परमजीत सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच शुरू की। तलाशी के दौरान उनके आवास से 49 लाख रुपये नकद बरामद हुए। जांच में सामने आया कि अधिकारी ने ज्ञात आय से 1228 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित की है। उनके पास 59 लाख रुपये ऐसी राशि भी पाई गई जिसका कोई वैध हिसाब नहीं मिला। इसके बाद सितंबर 2022 में सीबीआई ने उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का अलग से केस दर्ज किया। इन मामलों को आधार बनाकर ईडी ने भी जांच शुरू की। सीबीआई के अनुसार 28 जनवरी 2022 को विभाग के ही एक कर्मचारी ने शिकायत दी थी कि उसकी पदोन्नति लंबित थी। परमजीत सिंह उस समय डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी के प्रमुख थे। आरोप है कि प्रमोशन के बदले उन्होंने पहले पांच लाख रुपये की मांग की और बाद में दो लाख रुपये में सौदा तय किया। इसी दौरान सीबीआई ने ट्रैप लगाकर उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed