फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Human Rights Commission seeks report in Tarn Taran case Women Commission in Nabha incident

Punjab: तरनतारन मामले में मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट, नाभा कांड में महिला आयोग ने लिया संज्ञान

Thu, 11 Apr 2024 01:59 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 11 Apr 2024 01:59 PM IST
सार

मानवाधिकार आयोग की सदस्य निर्मलजीत कौर ने तरनतारन के एसएसपी को अगली सुनवाई से एक हफ्ते पहले यह रिपोर्ट देने के लिए कहा है। मामले में आयोग के पास 11 जून को सुनवाई होगी। इस मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट और पंजाब राज्य महिला आयोग भी संज्ञान लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर चुका है।

विज्ञापन
Punjab Human Rights Commission seeks report in Tarn Taran case Women Commission in Nabha incident
तरनतारन मामले के आरोपी पुलिस गिरफ्त में - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग ने तरनतारन में 55 वर्षीय महिला के अर्धनग्न कर मारपीट के मामले में संज्ञान लिया है। मानवाधिकार आयोग ने बुधवार को तरनतारन के एसएसपी से रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने तरनतारन के एसएसपी से मामले में आरोपियों पर की गई कार्रवाई और पीड़िता को कानूनी मदद को लेकर उठाए सभी पहलुओं पर रिपोर्ट मांगी गई है।

विज्ञापन


वहीं नाभा के एक सरकारी कॉलेज के परिसर में छात्रा से सामूहिक का दुष्कर्म मामले में का पंजाब राज्य महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है। आयोग ने पटियाला के डीसी व एसएसपी को लेटर लिखकर मामले में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


आयोग ने दोनों अधिकारियों को लिखे लेटर में कहा है कि मामले में डीएसपी सतर के किसी अधिकारी से जांच करवाई जानी चाहिए। इस जांच की स्टेटस रिपोर्ट तीन दिनों के अंदर आयोग को भेजी जाए, ताकि मामले में आगे की कार्रवाई की जा सके। बताया जा रहा है कि कॉलेज परिसर के साइंस रुम में आरोपियों की तरफ से छात्रा के साथ इस घटना को अंजाम दिया गया था। छात्रा के परिवार के संज्ञान में आने के बाद ही उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक हफ्ते में रिपोर्ट देंगे एसएसपी
मानवाधिकार आयोग की सदस्य निर्मलजीत कौर ने तरनतारन के एसएसपी को अगली सुनवाई से एक हफ्ते पहले यह रिपोर्ट देने के लिए कहा है। मामले में आयोग के पास 11 जून को सुनवाई होगी। इस मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट और पंजाब राज्य महिला आयोग भी संज्ञान लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर चुका है। हाईकोर्ट ने मामले में 30 अप्रैल तक स्टेटस रिपोर्ट फाइल करने के आदेश दिए हैं। यह मामला तरनतारन में लव मैरिज से जुड़ा हुआ है। लव मैरिज के कारण युवती के परिजनों ने युवक की मां को अर्धनग्न कर उससे मारपीट की थी। महिला को गलियों में भगा-भगाकर उसका वीडियो बनाया गया। हाल ही में हाईकोर्ट ने इस पर सख्त टिप्पणी की थी।


पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने कहा कि वह सीनियर अफसरों से संपर्क कर चुकी हैं। इस मामले में कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। वहीं महिला आयोग ने इस मामले में पुलिस के सीनियर अफसरों को आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। इस मामले में कार्रवाई में देरी करने को लेकर भी पुलिस घिरी हुई है। पीड़ित महिला का कहना है कि पुलिस ने शिकायत के बावजूद केस दर्ज करने में 4 दिन लगा दिए। वहीं, एक हफ्ते में रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है। तरनतारन के एसएसपी अश्वनी कपूर ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में कुलविंदर कौर, उसका बेटा गुरचरन सिंह और शरनजीत सिंह उर्फ सन्नी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed