फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Health Minister Balbir Singh Sidhu takes Review meeting of health Department

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- मुंबई-अहमदाबाद से राज्य में आने वाली उड़ानों की संख्या घटाई जाए

Sat, 30 May 2020 01:41 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 30 May 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
Punjab Health Minister Balbir Singh Sidhu takes Review meeting of health Department
बलबीर सिंह सिद्धू - फोटो : फाइल फोटो

पंजाब के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा है कि राज्य में कोविड -19 के फैलाव को रोकने के लिए खासकर मुंबई और अहमदाबाद से घरेलू उड़ानों की संख्या घटाने की जरूरत है, क्योंकि यहां बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में लिए गए 72,468 नमूनों में से सिर्फ 2.8 प्रतिशत पॉजिटिव आए हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए बलबीर सिद्धू ने कहा कि पंजाब में रिपोर्ट किए गए ज्यादातर मामले अन्य राज्यों और देशों की यात्रा इतिहास से संबंधित हैं। इसलिए इस वायरस के समूह में फैलाव को रोकने के लिए विशेष तौर पर उच्च जोखिम वाले राज्यों और देशों में से आने वाले यात्रियों पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- शादी के लिए नई शर्त, प्रदेश से बाहर गई बरात तो दूल्हा-दुल्हन समेत बराती होंगे होम क्वारंटीन
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह शनिवार को कैबिनेट मीटिंग में मुख्यमंत्री पंजाब के साथ इस अहम मुद्दे पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि यह रिकॉर्ड में है कि राज्य में सिर्फ 151 कोरोना पॉजिटिव ऐसे हैं, जिनका कोई यात्रा इतिहास नहीं है। 99.9 प्रतिशत संपर्क ट्रेसिंग से 1476 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं जोकि लगभग 8 फीसदी है। बलबीर सिंह सिद्धू ने डायरेक्टर स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. अवनीत कौर को निर्देश दिया कि वह मेडिकल और पैरा मेडिकल स्टाफ के खाली पदों की फाइल पेश करें, ताकि उसे अगली कैबिनेट बैठक में रखा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed