फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab has always been at the forefront in making sacrifices for the country: CM Mann

देश के लिए बलिदान में पंजाब हमेशा अग्रणी : सीएम मान

Mon, 02 Feb 2026 09:11 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 09:11 PM IST
विज्ञापन
Punjab has always been at the forefront in making sacrifices for the country: CM Mann
-नेशनल डिफेंस कॉलेज का प्रतिनिधिमंडल पंजाब दौरे पर, सीएम से भेंट
विज्ञापन

-पंजाब की वीरता और सांप्रदायिक सद्भाव की विरासत बेजोड़ :
---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। दिल्ली स्थित नेशनल डिफेंस कॉलेज का एक प्रतिनिधिमंडल पंजाब दौरे के दौरान चंडीगढ़ पहुंचा और सूबे के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से भेंट की। इस अवसर पर सीएम ने प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब ने हमेशा भारतीय सशस्त्र बलों को प्रतिष्ठित सैन्य नेता और बहादुर सैनिक दिए हैं, जिन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।
प्रतिनिधिमंडल का यह स्टडी टूर 6 फरवरी तक चलेगा, जिसका उद्देश्य पंजाब के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक पहलुओं को समझना और अनुभव साझा करना है। सीएम मान ने कहा कि पंजाब महान गुरुओं, संतों, ऋषियों, पैगंबरों और शहीदों की पवित्र भूमि है। राज्य के युवा सीमाओं की रक्षा करते हैं और किसान देश का अन्न भंडार सुरक्षित रखते हैं, यही कारण है कि पंजाब को गर्व से भारत का अन्न का कटोरा और तलवार कहा जाता है।
विज्ञापन

सीएम ने आगे कहा कि पंजाब के बहादुर सैनिकों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। स्वतंत्रता संग्राम में पंजाबियों का योगदान असाधारण रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांप्रदायिक सद्भाव का उदाहरण
मान ने कहा कि पंजाब एक शांतिपूर्ण राज्य है, जहां आपसी भाईचारा और सांप्रदायिक सद्भाव इतना मजबूत है कि यहां नफरत के बीज नहीं पनप सकते। सीमावर्ती राज्य होने के बावजूद पंजाब कभी भी सांप्रदायिक आधार पर विभाजित नहीं हुआ। संकट के समय पंजाबियों ने दुनिया के सामने सद्भाव की मिसाल पेश की। राज्य पाकिस्तान के साथ 532 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है, फिर भी शांति और धर्मनिरपेक्षता का प्रतीक बना हुआ है।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्य
प्रतिनिधिमंडल में बांग्लादेश, मिस्र, इंडोनेशिया, मलेशिया और नेपाल के अधिकारी शामिल हैं। भारत से 11 अधिकारी हैं, जिनमें सेना के पांच, नौसेना के दो, वायुसेना के दो और दो अन्य अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article