{"_id":"5ba483ae867a557ebe1e8fa7","slug":"punjab-haryana-highcourt-order-to-groom-for-bride-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट का फरमान, दूल्हन के नाम पर 2 लाख की एफडी करवाए दूल्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट का फरमान, दूल्हन के नाम पर 2 लाख की एफडी करवाए दूल्हा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 21 Sep 2018 11:07 AM IST
विज्ञापन
marriage
- फोटो : demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाह कर सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट पहुंचे दूल्हा-दूल्हन की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने दूल्हे को अहम फरमान सुनाते हुए उचित सुरक्षा देने को कहा है। होशियारपुर के एसपी को जोड़े को उचित सुरक्षा मुहैया करवाने के आदेश दिए गए हैं। हालांकि दूल्हन के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए दूल्हे को आदेश दिए कि वह अपनी पत्नी के नाम नेशनलाइज बैंक में 2 लाख की एफडी करवाए।
हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए होशियारपुर के एक प्रेमी जोड़ ने अपने परिवार वालों से जान का खतरा बताते हुए हाईकोर्ट से उचित सुरक्षा मुहैया करवाने की अपील की थी। याची ने कहा था कि वे दोनों बालिग हैं और शादी कर चुके हैं लेकिन घरवाले शादी के खिलाफ हैं। ऐसे में याचिकाकर्ताओं ने एसपी होशियारपुर को एक रिप्रेजेंटेशन देकर सुरक्षा की मांग की थी।
इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया तो याची ने हाईकोर्ट की शरण ली। हाईकोर्ट ने केस का निपटारा करते हुए एसपी होशियारपुर को याची की रिप्रेजेंटेशन पर फैसला लेने और आवश्यकता पड़ने पर उचित सुरक्षा मुहैया करवाने के आदेश दिए हैं। साथ ही कोर्ट ने कहा कि दूल्हा-दूल्हन दोनों कोर्ट में मौजूद हैं और ऐसे में लड़का बताए कि वह लड़की का पोषण करने और उसे खुश रखने में सक्षम है या नहीं।
विज्ञापन
याची द्वारा हां किए जाने पर हाईकोर्ट ने दूल्हे से पूछा कि क्या वह दूल्हन के नाम 2 लाख रुपए की एफडी करवाने के लिए तैयार है। इसपर दूल्हे ने कुछ समय मांगा। हालांकि कोर्ट ने तीन माह का समय देते हुए एफडी करवान इसकी प्रति हाईकोर्ट में सौंपने के आदेश दिए हैं।