फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab haryana highcourt bar election will be held on 4th may

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव 4 मई को

Tue, 25 Apr 2017 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 25 Apr 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
punjab haryana highcourt bar election will be held on 4th may
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव चार मई को होंगे। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, ट्रेजरर सहित अन्य पदाधिकारियों के लिए मतदान होगा। अध्यक्ष पद के लिए बार एसोसिएशन के चार बार अध्यक्ष रहे डॉ. अनमोल रतन सिद्धू ने एक बार फिर से दावेदारी पेश की है। उनके खिलाफ पहले भी चुनाव लड़ चुके ताहर सिंह एक बार फिर मैदान में हैं। बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन प्रताप सिंह भी प्रधान पद के दावेदार हैं। इसके अलावा अन्य पदों के लिए सौ से अधिक दावेदार मैदान में हैं।
विज्ञापन


28 अप्रैल को नामांकन और 29 अप्रैल को नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। दो मई को उम्मीदवारों को बार को संबोधित करने का अवसर मिलेगा। 4 मई को चुनाव के बाद देर रात तक नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। पिछली बार चुनाव में हाईकोर्ट के 4497 से अधिक वकील मतदाता सूची में शामिल थे। इनमें से 3636 वकीलों ने मतदान किया था। इस बार उससे अधिक वकीलों के नाम मतदाता सूची में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed