फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab & Haryana High Court, UT, SSP, Ludhiyana, Justice Rekha Mittal, Naunihal Singh

नौनिहाल सिंह का मामला दूसरे बैंच को रेफर

Wed, 11 Dec 2013 01:22 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 11 Dec 2013 01:22 AM IST
विज्ञापन
Punjab & Haryana High Court, UT, SSP, Ludhiyana, Justice Rekha Mittal, Naunihal Singh
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने यूटी के एसएसपी नौनिहाल सिंह पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर सुरक्षा की गुहार लगाने वाली याचिका को दूसरी बेंच के पास रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


मंगलवार को मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस रेखा मित्तल ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देकर इसे अन्य बेंच के पास रेफर करने के निर्देश जारी कर दिए।

एसएसपी के खिलाफ उनके ही दोस्त लुधियाना निवासी जसविंदर वालिया ने हाईकोर्ट में प्रोटेक्शन अपील दाखिल की है।

करीब 600 पन्नों की इस याचिका में कई व्यक्तिगत और व्यवसायिक मामलों का हवाला देकर एसएसपी नौनिहाल सिंह पर विश्वासघात का आरोप जड़ा है।

याचिका में कहा गया है कि एसएसपी ने उनका कई मामलों में उपयोग किया है।

मंगलवार को मामले की सुनवाई के दौरान वालिया के वकील ने दलील दी कि एसएसपी उनको और उनके परिवार को धमकियां दे रहे हैं।

दोस्ती टूटने के बाद उनकी आजादी और निजता को खतरा पैदा हो गया है।

याचिका में हाईकोर्ट से आग्रह किया गया है कि उन्हें एसएसपी से जान का खतरा है, लिहाजा उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाई जाए।


नौनिहाल सिंह ने तोड़ा है उनका विश्वास: वालिया  
लुधियाना के राजगुरु नगर के मकान नंबर 191 में रहने वाले व्यवसायी जसविंदर वालिया ने कहा कि एसएसपी नौनिहाल ने उनके साथ विश्वासघात किया है।

वे दोनों गहरे दोस्त रहे हैं, लेकिन दोस्ती में विश्वास बनाए रखना बेहद जरूरी होता है। नौनिहाल सिंह को लग रहा है कि उनके व्यक्तिगत मामलों को उनके परिवार के साथ शेयर किया है।
विज्ञापन


इसी वजह से उन्होंने दोस्ती तोड़ी और कई मामलों से किनारा कर लिया। हाईकोर्ट परिसर के बाहर निकलते हुए वालिया ने कहा कि दुश्मनी बढ़ते ही उनको जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वालिया ने कहा कि उन पर परिवार की सुरक्षा की जिम्मेवारी है। यही वजह है कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुरक्षा की अरजी दाखिल की गई है।

बातचीत के दौरान वालिया ने हैल्थी वे कंपनी के मामले में सिफारिश करने की बात भी कबूली। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में सिफारिश कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि उनके और उनके परिवार के फोन सर्विलांस पर लगाए गए हैं। वह इसकी शिकायत आईजी से कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी मेल तक हैक की जा रही है, बार-बार झूठे मामलों में फंसाने की धमकियां दी जा रही हैं। यही नहीं उनको प्रत्यक्ष रूप से डराया धमकाया भी है।

उन्होंने कहा कि याचिका दायर करने के बाद भी उन पर याचिका वापस लेने का दबाव बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed