फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab-Haryana High Court sought status report on case of abducting children and forcing them to beg

Highcourt News: बच्चों को अगवा कर भीख मंगवाने का मामला, हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से तलब की स्टेटस रिपोर्ट

Fri, 22 Jul 2022 12:54 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 22 Jul 2022 12:54 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारे से साफ है कि बेटियों को काफी अहमियत दी गई है। बावजूद इसके पुलिस इस चार वर्ष की बच्ची को तलाशने में पूरी तरह से नाकाम रही है।

विज्ञापन
Punjab-Haryana High Court sought status report on case of abducting children and forcing them to beg
Punjab And Haryana Highcourt Chandigarh - फोटो : File Photo

विस्तार

बच्चों को अगवा कर भीख मांगने के लिए मजबूर करने के मामले में लिए संज्ञान पर सुनवाई करते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से कार्रवाई की स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को इस बारे में 11 अक्तूबर तक जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


हाईकोर्ट ने मामले को लेकर संज्ञान संगरूर के राजेश कुमार द्वारा भेजी गई शिकायत पर लिया था। हाईकोर्ट को बताया गया था कि चार वर्षीय बच्ची 28 मार्च 2018 से लापता है। एक महीन बाद किसी ने इंटरनेट पर एक बच्ची की फोटो वायरल कर दी थी, जिसमें बच्ची फर्श पर लेटी नजर आ रही थी और उसके पास 10 रुपये के नोट पड़े थे। फोटो को पहचान कर बच्ची के माता-पिता ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। लेकिन यह फोटो कहां की है, किसने इसे इंटरनेट पर वायरल किया है इसकी जानकारी अभी तक पुलिस को नहीं लग पाई है। बच्ची को तलाशा भी नहीं जा सका है। 
विज्ञापन


इस मामले को लेकर हाईकोर्ट को भेजी शिकायत में कहा गया कि फोटो से साफ नजर आ रहा है कि बच्ची को जबरदस्ती भिखारी बनाया गया है। यह बच्चों को अगवा कर उन्हें भिखारी बनाने के गैंग का काम हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारे से साफ है कि बेटियों को काफी अहमियत दी गई है। बावजूद इसके पुलिस इस चार वर्ष की बच्ची को तलाशने में पूरी तरह से नाकाम रही है। पंजाब पुलिस ने अब तक बच्चों को भीख मांगने को मजबूर करने के मामले में क्या कार्रवाई की है इस बारे में हाईकोर्ट ने स्टेटस रिपोर्ट तलब कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed