फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab haryana High Court safe Decision on all petitions

बेअदबी मामला: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सभी याचिकाओं पर फैसला रखा सुरक्षित

Sat, 22 Dec 2018 09:32 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 22 Dec 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
punjab haryana High Court safe Decision on all petitions
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : File Photo

श्री गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी तथा आरोपी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश के खिलाफ दाखिल सभी याचिकाओं पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित कर लिया है। इसके बावजूद आरोपी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई पर रोक फैसला आने तक जारी रहेगी। अभी तक इस मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील पी चिदंबरम बहस कर रहे थे। 

विज्ञापन


शुक्रवार को पंजाब के एडवोकेट जनरल अतुल नंदा ने कहा कि अभी तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों पर पुलिस का बल प्रदर्शन और फायरिंग करने वालों पर कार्रवाई न होने से जनता में रोष है। जस्टिस जोरा सिंह आयोग की सिफारिश के बावजूद पूर्व सरकार ने कार्रवाई नहीं की और मौन रही। इसके चलते वर्तमान सरकार ने दोषियों के खिलाफ एक्शन के लिए जस्टिस रणजीत सिंह कमीशन का गठन किया। 

विज्ञापन

punjab haryana High Court safe Decision on all petitions
Punjab And Haryana Highcourt - फोटो : File Photo

उनकी रिपोर्ट के आधार पर एसआईटी आगे जांच कर रही है ताकि दोषियों को दंडित किया जा सके। एजी ने कहा कि एसआईटी निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कर रही है। किसी भी निर्दोष के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी। उन्होंने कहा कि याची पुलिस अधिकारियेां की यह दलील कि उनका नाम एफआईआर में नहीं था, निराधार है क्योंकि अक्सर जांच के दौरान लोगों का नाम शामिल किया जाता है। उन्होंने कहा कि जांच कैसे करनी है, यह देखना राज्य का काम है। याची की यह दलील कि उन्हें फंसाया जा रहा है सही नहीं है। क्योंकि वे जांच में निर्दोष साबित हो सकते हैं।

इन याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित
- बेअदबी और उसके बाद हुई हिंसा के मामले की जांच सीबीआई से वापस लेने को चुनौती दी गई है। याचिका में कहा गया कि है कि राजनीतिक लाभ लेने के लिए जांच सीबीआई से लेकर एसआईटी से करवाने का निर्णय लिया गया क्योंकि एक बार सीबीआई जांच की नोटिफिकेशन हो जाए तो विधान सभा उसे वापस नहीं ले सकती।

-फरीदकोट के तत्कालीन एसएसपी चरणजीत सिंह, बाजाखाना के तत्कालीन एसएचओ अमरजीत सिंह कलार, मानसा के तत्कालीन एसएसपी रघुबीर सिंह, फाजिल्का के तत्कालीन एसपी डिटेक्टिव बिक्रमजीत सिंह और मोगा के तत्कालीन इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर रंजीत सिंह कमीशन द्वारा कार्रवाई की सिफारिश को चुनौती दी है। 

- बेअदबी मामले में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की भूमिका की जांच की मांग करते हुए बठिंडा निवासी भूपिंदर सिंह गोरा ने याचिका दायर की है। उन्होंने कहा कि जस्टिस रंजीत सिंह आयोग ने बेअदबी मामले में डेरे के कुछ लोगों का नाम अपनी रिपोर्ट में लिखा था, लेकिन डेरा प्रमुख को लेकर अभी तक जांच नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed