फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab & Haryana High Court, Rexil-2, Pesticides, NGO, Bhiwani, PIL

रेक्सिल कीटनाशक मामले में कैग जांच का आग्रह रद

Tue, 03 Dec 2013 11:41 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 03 Dec 2013 11:41 PM IST
विज्ञापन
Punjab & Haryana High Court, Rexil-2, Pesticides, NGO, Bhiwani, PIL
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा में राष्ट्रीय कृषि योजना के तहत रेक्सिल-2 डीएस कीटनाशक की खरीद फरोख्त मामले में कैग की जांच के निर्देश जारी करने के आग्रह को रद कर दिया है।
विज्ञापन


याचिकाकर्ता एनजीओ भिवानी सुधार और विकास समिति के अध्यक्ष पवन कुमार आंचल ने हाईकोर्ट में अरजी दाखिल कर जांच के निर्देश जारी करने का आग्रह किया था।

अरजी में कहा गया कि इस कीटनाशक की खरीद फरोख्त में करोड़ों रुपये का नुकसान सरकारी राजस्व को हुआ है। हाईकोर्ट ने मामले की आगामी सुनवाई 20 दिसंबर के लिए निर्धारित की है।
विज्ञापन


इस मामले में याची एनजीओ ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की है। याचिका में कहा गया है कि फसलों की बीमारी को ठीक करने के लिए जर्मन कंपनी से कई करोड़ की रेक्सिल-2डीएस कीटनाशक खरीदी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा सीड डेवलेपमेंट कारपोरेशन के तत्कालीन एमडी अशोक खेमका आरोप लगा चुके हैं कि जर्मन कंपनी द्वारा तैयार दवा फसलों की बीमारी ठीक करने में नाकाम रही, जिसे बाद में बाद सरकार ने 100 फीसदी सब्सिडी के तहत किसानों को दे दिया।

उन्होंने अपने आरोपों में कहा है कि उक्त कंपनी से 60 करोड़ रुपये में यह कीटनाशक खरीदी गई। याचिका में कहा गया कि करनाल बंट बीमारी को ठीक करने के लिए गैर कानूनी तरीके से खरीदी गई इस दवा से इनसेक्टिसाइड एक्ट, 1968 का उल्लंघन हुआ है।

याचिका में कहा गया है कि इस फंगी साइड को मार्केट रेट से अधिक मूल्यों पर खरीदा गया। याची का कहना है कि 6 अक्तूबर 2010 को मुख्यमंत्री की चेयरमैनशिप में हुई बैठक में बिना कोई वैज्ञानिक आधार के रेक्सिल-2डीएस को खरीदने का फैसला लिया गया।


उन्होंने हाईकोर्ट से इस मामले में सीबीआई जांच के निर्देश जारी करने का आग्रह किया था। हाईकोर्ट ने इस मामले में हरियाणा सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया था।

इस मामले में याची ने राष्ट्रीय कृषि योजना पर ही सवाल उठाकर खरीद फरोख्त की कैग जांच का आग्रह हाईकोर्ट से किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed