{"_id":"57f644d04f1c1b0b6d26f72c","slug":"punjab-haryana-high-court-randeep-surjewala-haryana-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला की याचिका पर केंद्र ने दायर की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला की याचिका पर केंद्र ने दायर की रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
Updated Thu, 06 Oct 2016 06:04 PM IST
विज्ञापन
रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस प्रवक्ता
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला की ओर से सुरक्षा की मांग किए जाने संबंधी याचिका पर वीरवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने एक रिपोर्ट सौंपी, जिसे रिकार्ड पर लेते हुए जस्टिस आरके जैन ने इस मामले पर सुनवाई 18 अक्तूबर तक स्थगित कर दी।
सुरजेवाला की याचिका पर अब तक हुई सुनवाई के दौरान हरियाणा सरकार भी अपना जवाब दाखिल कर स्पष्ट कर चुकी है कि प्रदेश सरकार ने रणदीप सुरजेवाला को उचित सुरक्षा दी हुई है। सुरजेवाला ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर खुद को कुख्यात बदमाश और गैंगस्टर सुरेंद्र ग्योंग से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है।
याचिका में कहा गया है कि सुरेंद्र ग्योंग कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल है और पुलिस अब तक उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है। ग्योंग पिछले दिनों पकड़ा गया था और जेल में था, लेकिन पैरोल मिलने के बाद वो एक बार फिर फरार हो गया।