{"_id":"6312e97a7c60060af968e3a1","slug":"punjab-haryana-high-court-ordered-pgi-to-file-status-report-on-vacant-posts-of-teachers-and-doctors","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: डॉक्टरों और शिक्षकों के रिक्त पदों पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पीजीआई से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: डॉक्टरों और शिक्षकों के रिक्त पदों पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पीजीआई से मांगा जवाब
Sat, 03 Sep 2022 11:13 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 03 Sep 2022 11:13 AM IST
सार
पिछली सुनवाई पर पीजीआई ने हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट सौंपते हुए बताया था कि संस्थान में शिक्षकों के 76 रिक्त पदों पर नियुक्ति कर दी गई है। हालांकि इन नियुक्तियों के बाद भी अभी पीजीआई में शिक्षकों के 117 पद खाली पड़े हैं।
विज्ञापन
Punjab And Haryana Highcourt Chandigarh
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीजीआई चंडीगढ़ में शिक्षकों और डॉक्टरों के रिक्त पदों की बढ़ती संख्या पर हाईकोर्ट द्वारा लिए गए स्वत: संज्ञान पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पीजीआई को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है।हाईकोर्ट ने रिक्त पदों को लेकर संज्ञान लेते हुए सुनवाई आरंभ की थी।
विज्ञापन
पिछली सुनवाई पर पीजीआई ने हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट सौंपते हुए बताया था कि संस्थान में शिक्षकों के 76 रिक्त पदों पर नियुक्ति कर दी गई है। हालांकि इन नियुक्तियों के बाद भी अभी पीजीआई में शिक्षकों के 117 पद खाली पड़े हैं। पीजीआई ने हाईकोर्ट को विश्वास दिलाया था कि इन रिक्त पदों को भी जल्द भर दिया जाएगा। हाईकोर्ट को यह भी बताया गया था कि पीजीआई में बढ़ते मरीजों के कारण यहां पार्किंग एक बड़ी समस्या बन गई है। पीजीआई में वाहनों की बढ़ती संख्या के चलते नई ओपीडी के सामने पांच मंजिला पार्किंग बनाई जानी है। यह पार्किंग पीजीआई की पार्किंग की समस्या काफी हद तक सुलझा देगी।
विज्ञापन
हाईकोर्ट को बताया गया कि पीजीआई में न सिर्फ चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा बल्कि हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश तक से मरीज आते हैं। ऐसे में पीजीआई चंडीगढ़ पर मरीजों का बोझ काफी बढ़ गया है। हाईकोर्ट ने बढ़ते मरीजों और डॉक्टरों की कमी के चलते इस मामले का संज्ञान लेकर सुनवाई आरंभ की है। हाईकोर्ट ने अब पीजीआई चंडीगढ़ से डॉक्टरों व शिक्षकों के रिक्त पदों की वर्तमान स्थिति के बारे में स्टेटस रिपोर्ट तलब कर ली है।
विज्ञापन