{"_id":"66e433aa142eec32ac0922a0","slug":"punjab-haryana-high-court-issues-notice-to-mp-amritpal-singh-on-election-petition-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतपाल सिंह की बढ़ी मुश्किल: पंजाब-हरियाणा HC ने जारी किया नोटिस, लोकसभा चुनाव से जुड़ा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतपाल सिंह की बढ़ी मुश्किल: पंजाब-हरियाणा HC ने जारी किया नोटिस, लोकसभा चुनाव से जुड़ा मामला
Fri, 13 Sep 2024 06:14 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 13 Sep 2024 06:14 PM IST
सार
पंजाब के लोकसभा हलका खडूर साहिब से निर्दलीय सांसद अमृतपाल को पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय ने नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चुनाव के दौरान नामांकन पत्र में कई अहम जानकारियां छिपाने को लेकर दायर याचिका पर जारी किया गया है।
विज्ञापन
अमृतपाल सिंह
- फोटो : फाइल
विस्तार
खालिस्तानी समर्थक अलगाववादी समूह वारिस पंजाब दे के अध्यक्ष व सांसद अमृतपाल सिंह की मुश्किल बढ़ गई है। खडूर साहिब लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार विक्रम सिंह की चुनाव याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सांसद अमृतपाल सिंह को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है। इससे पहले हाईकोर्ट ने अमृतपाल सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले सभी 24 उम्मीदवारों को पक्ष बनाने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विक्रम सिंह ने अपनी याचिका में हाईकोर्ट को बताया कि उसने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर खडूर साहिब लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। इसी सीट से अमृतपाल भी प्रत्याशी था। अमृतपाल सिंह का निर्वाचन रद्द किया जाना चाहिए क्योंकि उसने नामांकन पत्र में कई अहम जानकारियां छिपाई है।
विज्ञापन
इसके साथ ही उसने चुनाव पर आए खर्च का भी पूरा ब्योरा नहीं दिया है। चुनाव प्रचार के लिए रोजाना होने वाली बैठकों, वाहनों और चुनावी सामग्री का भी उसने कोई ब्योरा नहीं दिया है। प्रचार के लिए जो राशि खर्च की गई है वह कहां से आई यह भी नहीं बताया गया है। इसके साथ ही उसने चुनाव प्रचार के लिए धार्मिक स्थल का भी प्रयोग किया है जो गलत है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर जो प्रचार किया गया है उसका भी कोई ब्यौरा नहीं दिया गया है। ऐसे कई आरोप लगाते हुए जनप्रतिनिधि अधिनियम के तहत अमृतपाल का निर्वाचन रद्द करने का निर्देश जारी करने की हाईकोर्ट से अपील की गई है। पिछली सुनवाई पर हाईकोर्ट ने अमृतपाल के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले सभी 24 उम्मीदवारों को पक्ष बना लिया था।