फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab haryana High Court issued notice to central government

हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर केंद्र से मांगा जवाब, देश में नेशनल बायो फ्यूल पॉलिसी का क्या हुआ

Thu, 31 Jan 2019 09:49 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 31 Jan 2019 09:49 AM IST
विज्ञापन
Punjab haryana High Court issued notice to central government
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : File Photo

ब्राजील बायो फ्यूल के माध्यम से प्रदूषण कम कर रहा है और किसानों की स्थिति बेहतर बना रहा है। केंद्र सरकार बताए हमारे देश में नेशनल बायो फ्यूल पॉलिसी की क्या स्थिति है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी करते हुए बायो फ्यूल पर जवाब दाखिल करने के आदेश दिए हैं। याचिका दाखिल करते हुए मोहाली निवासी राम कुमार ने एडवोकेट फैरी सोफत के माध्यम से बायो फ्यूल का मुद्दा उठाया। 

विज्ञापन


याचिकाकर्ता ने कहा कि 1979 में तब के प्रधानमंत्री ने पेट्रोलियम मंत्री को ब्राजील भेज पेट्रोल में एथिनॉल मिलाने की तकनीक का अध्ययन करने को कहा था। इसके बाद क्या हुआ कोई जानकारी आरटीआई में भी उपलब्ध नहीं है। लंबे समय बाद 2010 में कृषि मंत्री ब्राजील गए और वहां से एथिनॉल पेट्रोल में मिलाकर बायो फ्यूल तैयार करने की तकनीक देखी। वहां पेट्रोल में 25 प्रतिशत एथिनॉल मिलाना जरूरी है और गाड़ियों में डीजल पर प्रतिबंध है। याची ने बताया कि ब्राजील 90 प्रतिशत एथिनॉल का इस्तेमाल करता है और 10  प्रतिशत निर्यात।

विज्ञापन

किसानों की सुधरेगी हालत

याचिकाकर्ता ने कहा कि हमारे देश में किसानों की दशा बहुत बुरी है। यदि बायो फ्यूल का इस्तेमाल किया जाएगा तो इससे एक ओर विदेश से आने वाले क्रूड ऑयल पर निर्भरता घटेगी और दूसरी ओर किसानों को उनके उत्पाद के लिए अच्छा पैसा मिलेगा।

हवाई जहाज उड़ सकता है तो कारों में क्यों नहीं
याची ने कहा कि हाल ही में बायो फ्यूल पर आधारित एक जहाज ने सफलतापूर्वक भारत में उड़ान भरी थी। यह साबित करता है कि बायो फ्यूल सुरक्षित है। ऐसे में सरकार को यह निर्देश दिए जाने चाहिए कि वे बायो फ्यूल को बढ़ावा दें जिससे देश की अर्थव्यवस्था को भी फायदा होगा और किसानों को भी।

देश के खाद्य तेलों को मिले बढ़ावा  
याची ने हाईकोर्ट को बताया कि देश में इस्तेमाल होने वाले खाद्य तेल का 65 प्रतिशत विदेश से आयात किया जाता है। हमारे देश में भी यह फसलें होती हैं, लेकिन इनका किसानों को सही दाम नहीं मिलता। सरकार को निर्देश दिए जाएं कि वह किसानों से खाद्य तेल वाली फसलें निर्धारित मूल्य पर खरीदें और देश के किसानों को उनका हक मिले और लोगों को देश में पैदा हुआ खाद्य तेल मिले।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed