फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Haryana High Court grants blanket anticipatory bail to Former DGP Sumedh Saini

मुल्तानी हत्याकांड में पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी को मिली बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने दी ब्लैंकेट बेल

Wed, 23 Sep 2020 03:51 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 23 Sep 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
Punjab Haryana High Court grants blanket anticipatory bail to Former DGP Sumedh Saini
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट
पंजाब केपूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी को बड़ी राहत मिली है। पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय ने पुलिस को आदेश दिया है कि सैनी के पूरे सेवाकाल के दौरान दर्ज मामले में किसी भी प्रकार की कार्रवाई से पहले उन्हें सात दिन का नोटिस जारी करे। साथ ही न्यायालय ने पंजाब सरकार को 8 अक्तूबर के लिए नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन


सैनी ने बुधवार को पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल करते हुए बताया कि 11 अक्तूबर 2018 को उनकी एक याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने ही डायरेक्टर विजिलेंस, आईजी (इंटेलिजेंस) और डीजीपी पद पर रहते उनके खिलाफ अगर कोई केस दर्ज होने की स्थिति में किसी भी प्रकार की कार्रवाई से पहले उन्हें सात दिन का नोटिस देने के पुलिस को आदेश दिए थे।
विज्ञापन


अब याचिका दाखिल करते हुए सैनी ने कहा कि पंजाब सरकार जानबूझ कर उनको परेशान करना चाहती है और ऐसे में उस आदेश से बचने और उन्हें फंसाने के लिए सरकार ने 1991 के बलवंत सिंह मुल्तानी केस में फंसाने की साजिश रची है। इस मामले में उन्हें सिर्फ इसलिए फंसाया जा रहा है क्योंकि घटना के समय पर चंडीगढ़ के एसएसपी पद पर थे। ऐसी स्थिति में 2018 में जारी आदेश लागू नहीं होते हैं और इसीलिए उनके खिलाफ इस तरह की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायालय ने उस समय उन्हें सिर्फ डायरेक्टर विजिलेंस, आईजी (इंटेलिजेंस) और डीजीपी पद के दौरान होने वाले मामलों की स्थिति में ही राहत दी थी। अब दायर याचिका में सैनी ने अपने पूरे कैरियर के दौरान उनके खिलाफ दर्ज होने वाले किसी भी मामले में कार्रवाई से सात दिन पहले नोटिस दिए जाने की मांग की है। उच्च न्यायालय ने उन्हें अंतरिम राहत देते हुए पंजाब सरकार को 10 अक्तूबर के लिए नोटिस जारी कर जवाब मांग लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed