{"_id":"58ae92794f1c1b6f1cb23bb7","slug":"punjab-haryana-border-seal-due-to-inld-agitaion-for-syl-police-on-highalert-and-tight-security","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SYL: नहीं हो सकी नहर की खुदाई, इनेलो के अभय चौटाला को पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SYL: नहीं हो सकी नहर की खुदाई, इनेलो के अभय चौटाला को पुलिस ने हिरासत में लिया
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
Updated Fri, 24 Feb 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
पंजाब और हरियाणा बॉर्डर पर टेंशन का माहौल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनेलो एसवाईएल नहर की खुदाई नहीं कर सकी। वहीं, पंजाब हरियाणा बॉर्डर पर पहुंचे इनेलो के अभय चौटाला और अशोक अरोड़ा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इनके साथ इनेलो महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया है। अब उन्हें बसों में बिठा कर थाने ले जाया जा रहा है।
इससे पहले इनेलो के हज़ारों कार्यकर्ताओं ने शंभू बैरियर पर पंजाब के पानी पर हक जताते हुए रोष प्रदर्शन किया। लाखों की संख्या में इनेलो कार्यकर्ता बॉर्डर पर पहुंचे। वहां तैनात पुलिस ने उन्हें शंभू टोल बैरियर से 50 मीटर पहले ही रोक लिया था। कार्यकर्ता अंबाला सिटी स्थित सब्जी मंडी से ट्रैक्टर ट्रालियों में भरकर बॉर्डर पर पहुंचे थो।
पुलिस ने चेतावनी दी थी कि न तो कानून व्यवस्था अपने हाथ में न लें और न ही जाम लगाएं। वहीं, सवेरे होते ही अबांला सिटी स्थित देवी नगर सब्जी मंडी ने इनेलो के कार्यकर्ता जल युद्ध सम्मेलन में कस्सी और फावड़े लेकर जुटे। नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला भी पहुंचे और ऐलान किया है कि ऐलान किया है कि एसवाईएल के बाद अब राजधानी चंडीगढ़ के लिए संघर्ष किया जाएगा।

शंभू इलाका पुलिस छावनी में तब्दील
नहर खुदाई के लिए इनेलो आज करेगा कूच
- फोटो : अमर उजाला
इनेलो के आंदोलन के चलते अम्बाला कैंट से लेकर शम्भू बॉर्डर तक जगह जगह नाके लगाए गए थे। बॉर्डर पूरी तरह से सील रहा। पंजाब और हरियाणा पुलिस की 19 कंपनियां तैनात रहीं। स्पेशल फोर्स को भी लगाया लगाया था। पंजाब जाने वाला रास्ता पूरी तरह सील रहा। वहीं अंबाला से राजपुरा नेशनल हाइवे भी बंद कर दिया गया था। ट्रैफिक भी डायवर्ट कर दिया गया था। पुलिस ने आंदोलनकारियों को रोकने के लिए हर संभव इंतजाम किए। 10-10 फुट ऊंचे बैरिकेड्स और कंटीली तार लगाई गई। दोनों तरफ की सरकारों की कोशिश रही कि इनेलो वर्कर पंजाब के बॉर्डर में न घुस पाएं।
सुरक्षा प्रबंध कडे़ करते हुए शंभू इलाका पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। सुबह ही शंभू की चैनसन हवेली में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारी, अर्द्ध सैनिक बलों की टुकड़ियां, घुड़सवार पहुंच गए, जिन्हें अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात कर दिया गया। चैनसन हवेली में पांच हजार से ज्यादा पुलिस बल के जवान पहुंचे। 10 कंपनियां पैरा मिलिट्री फोर्स की भी पहुंची, जिन्होंने शंभू सहित अन्य स्थानों पर मोर्चा संभाला।
अंबाला और पटियाला जिले में हरियाणा-पंजाब बार्डर को घग्गर नदी पुल पर सील कर दिया गया। पूरा बार्डर छावनी में तबदील था, जबकि इस स्थिति से निपटने के लिए पंजाब पुलिस ने 6 और हरियाणा पुलिस ने 3 और अतिरिक्त फोर्स की कंपनियां बुलाईं। हरियाणा और पंजाब की कुल 28 कंपनियां मोर्चा संभालेंगी। जबकि पंजाब ने पैरा मिलट्री फोर्स की 10 कंपनियां पहले ही मांगी थीं।।

पंजाब पुलिस ने शंभू को बनाया बेस कैंप
बॉर्डर पर पुलिस सतर्क
- फोटो : अमर उजाला
डीजीपी ला एंड आर्डर हरदीप सिंह ढिल्लों सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेने के लिए शंभू पहुंचे। उन्होंने कहा था कि किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के मुताबिक एसवाईएल नहर की यथास्थिति बनाए रखी जाएगी। न ही पंजाब और न ही हरियाणा के राजनीतिक दलों को कानून से खिलवाड़ करने दिया जाएगा।
पंजाब पुलिस ने भी शंभू को दो दिन से अपना बेस कैंप बना रखा था। शंभू के ऐतिहासिक सराय किले में पंजाब पुलिस ने दो कंट्रोल रूम स्थापित किए थे और पंजाब पुलिस की सारी नफरी भी इसी किले में एकत्रित की गई। हरियाणा पुलिस ने भी अपनी कमान संभाल रखी थी। एडीजीपी डा. आरसी मिश्रा व एसपी अंबाला अभिषेक जोरवाल ने बैठक के बाद सभी कंपनी लीडर (डीएसपी) को उनकी ड्यूटियां व रणनीति से अवगत करवा दिया था।
पंजाब-हरियाणा के डीजीपी बॉर्डर पर पहुंचे
डीजीपी हरियाणा केपी सिंह और डीजीपी (लॉ एंड आर्डर) एचएस ढिल्लों बुधवार को बॉर्डर पर पहुंचे। पंजाब के डीजीपी सुरेश अरोड़ा मंगलवार को ही बॉर्डर व एसवाईएल का एरियल सर्वे करके जा चुके थे। दोनों अफसरों ने बॉर्डर पर फोर्स की तैयारियां देखी थी और वहां तैनात अफसरों को निर्देश दिए थे कि किसी भी सूरत में लॉ एंड आर्डर न बिगड़ने दिया जाए।