{"_id":"c7e3b98a69ac17bcfdd354efbf0bf1f1","slug":"punjab-govt-will-give-shagun-before-girls-marriage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड न्यूजः विवाह से एक माह पहले मिलेगा शगुन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड न्यूजः विवाह से एक माह पहले मिलेगा शगुन
ब्यूरो/अमर उजाला, सठियाला (अमृतसर)
Updated Sat, 08 Aug 2015 03:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्धन लोगों की लड़कियों के विवाह के अवसर पर दिया जाने वाला श्ागुन अब विवाह से एक महीना पहले देने का प्रबंध किया जा रहा है और शीघ्र ही इसको अमली रूप दिया जाएगा। यह ऐलान मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने बाबा बकाला क्षेत्र के संगत दर्शन के दौरान सठियाला में किया।
विज्ञापन
बादल ने कहा कि घुसपैठ अंतरराष्ट्रीय सीमा से होती है। इसलिए केंद्र सरकार को चाहिए कि वह सीमा को अच्छी तरह सील करके घुसपैठ रोके और सीमावर्ती राजयों को पुलिस तंत्र की मजबूती के लिए विशेष सहायता दी जाए। उन्होंने हमले में पंजाब पुलिस की कार्रवाई की तारीफ की।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने भी पंजाब पुलिस की तारीफ की है। अमृतसर आईआईएम को बठिंडा में ले जाने की चर्चा पर बादल ने कहा कि यह निराधार है। सीपीएस डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के बयानों पर सीएम ने कहा कि अकाली-भाजपा की भाईचारक सांझ है।
विज्ञापन
उन्होंने डॉ. सिद्धू पर कोई टिप्पणी करने से इंकार करते हुए कहा कि मैं इस बारे में भी निजी बयानबाजी नहीं करता और न ही किसी से वैर रखता हूं। वह मेरी बेटी की तरह हैं और मैं उनका सम्मान करता हूं। संगत दर्शन के दौरान सीएम ने लगभग 32 गांवों की पंचायतों से गांवों के विकास को लेकर मसले सुने और ग्रांट देने का एलान किया।
इस अवसर पर विधायक मनजीत सिंह मन्ना, प्रधान सचिव अजोय शर्मा, उपायुक्त रवि भगत, एसएसपी जसदीप सिंह चेयरमैन गुरविंदर सिंह रूबी, चेयरमैन रंजीत सिंह मिंयाविंड, एडवोकेट नवजोत चाहल उपस्थित थे।