फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab govt transfers 10 IAS and 3 PCS officers

Punjab: प्रदेश सरकार ने 10 IAS, तीन PCS अधिकारियों के किये तबादले, मोहाली और फिरोजपुर के DC बदले

Sat, 14 Jan 2023 07:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 14 Jan 2023 07:29 PM IST
सार

पंजाब सरकार ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। फिरोजपुर और मोहाली के उपायुक्तों समेत 10 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। राजेश धीमान को अमृत सिंह की जगह फिरोजपुर का उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
Punjab govt transfers 10 IAS and 3 PCS officers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब सरकार ने शनिवार को एसएएस नगर मोहाली और फिरोजपुर जिलों के डीसी बदलते हुए, तत्काल प्रभाव से 10 आईएएस और 3 पीसीएस अधिकारियों के तबादला व? नियुक्ति आदेश जारी किए। इस आदेश के तहत, एसएएस नगर मोहाली के डीसी पद पर आशिका जैन को लगाया गया है।

विज्ञापन


विशेष सचिव (योजना) अमित तलवार जोकि अब तक मोहाली में डीसी का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे, को खेल एवं युवा मामले विभाग का निदेशक लगाया गया जबकि इस पद पर तैनात राजेश धीमान को फिरोजपुर में डीसी लगाया गया है।
विज्ञापन


फिरोजपुर में अब तक डीसी का पद संभाल रहीं अमृत सिंह को निदेशक पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले नियुक्त करते हुए, सीईओ पंजाब हेरिटेज टूरिज्म बोर्ड, सीईओ व जीएम विरासत-ए-खालसा आनंदपुर साहिब फाउंडेशन, एमडी पंजाब टूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन और विशेष सचिव पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा, अन्य आईएएस अधिकारियों में, पोस्टिंग के लिए उपलब्ध सरवजीत सिंह को अतिरिक्त मुख्य सचिव संसदीय मामले तैनात किया गया है जबकि विशेष सचिव राजस्व एवं पुनर्वास अमरपाल सिंह को इसी पद पर बनाए रखते हुए डीपीआई (कालेजेज) पंजाब का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

पंजाब स्टेट एससी लैंड डेवलपमेंट एंड फाइनेंस कारपोरेशन की कार्यकारी निदेशक बबीता को निदेशक सामाजिक न्याय, आधिकारिता एवं अल्पसंख्यक लगाया गया है। सहकारिता विभाग के विशेष सचिव केशव हिंगोनिया को बदलकर विशेष सचिव राजस्व एवं पुनर्वास, फिरोजपुर के एडीसी (जनरल) सागर सेतिया को बदलकर एडीसी (जनरल) कपूरथला, श्री मुक्तसर साहिब के एडीसी (ग्रामीण विकास) रविंदर सिंह जोकि एडीसी (जनरल) श्री मुक्तसर साहिब का अतिरिक्त चार्ज भी संभाल रहे थे को बदलकर एडीसी (जनरल) फिरोजपुर लगाया गया है।


पीसीएस अधिकारियों में संयुक्त सचिव (जेलें) बिक्त्रस्मजीत सिंह शेरगिल को बदलकर एडीसी (ग्रामीण विकास) श्री मुक्तसर साहिब लगाते हुए एडीसी (जनरल) श्री मुक्तसर साहिब का अतिरिक्त चार्ज, पटियाला की एसडीएम इस्मत विजय सिंह को इसी पद पर बनाए रखते हुए इस्टेट आफिसर पटियाला डेवलपमेंट अथारिटी पटियाला का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है जबकि पोस्टिंग के लिए उपलब्ध बलविंदर सिंह को एसडीएम डेरा बाबा नानक नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed