फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab govt to bring resolution against ban on Sidhu Moosewala SYL song on YouTube

Sidhu Moose Wala: सिद्धू मूसेवाला के SYL गाने पर रोक का विरोध, केंद्र के फैसले के खिलाफ प्रस्ताव लाएगी पंजाब सरकार

Tue, 28 Jun 2022 07:07 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 28 Jun 2022 07:07 PM IST
सार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रताप सिंह बाजवा के प्रस्ताव पर सहमति जताई और केंद्र सरकार के फैसले की आलोचना की और सदन को भरोसा दिलाया कि इस संबंध में विधानसभा में सरकार प्रस्ताव पारित करेगी।

विज्ञापन
Punjab govt to bring resolution against ban on Sidhu Moosewala SYL song on YouTube
पंजाब विधानसभा का सत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब सरकार सिद्धू मूसेवाला के एसवाईएल गीत के प्रसारण पर भारत में लगाई गई यूट्यूब की रोक के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव लाएगी। यह मामला मंगलवार को सदन में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने उठाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सबको अपनी बात कहने की स्वतंत्रता है लेकिन केंद्र सरकार ने यूट्यूब पर सिद्धू मूसेवाला के एसवाईएल गीत को रुकवाकर साबित कर दिया है कि वह जनता के मौलिक अधिकारों का मनमाने तरीके से हनन कर रही है। 

विज्ञापन


उन्होंने पंजाब सरकार पर भी सवाल उठाया और कहा कि भगवंत मान सरकार ने अब तक केंद्र के उक्त फैसले की न तो आलोचना की है और न ही केंद्र पर फैसला लेने का दबाव बनाया है। उन्होंने मांग की है कि विधानसभा में 'अग्निपथ योजना' के खिलाफ प्रस्ताव के साथ ही सिद्धू मूसेवाला के गीत का प्रसारण रोके जाने के विरोध में प्रस्ताव लाया जाए। इस पर सदन में मौजूद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सहमति जताई और केंद्र सरकार के फैसले की आलोचना की और सदन को भरोसा दिलाया कि इस संबंध में विधानसभा में सरकार प्रस्ताव पारित करेगी।
विज्ञापन


एसवाईएल गीत लीक करने पर मामला दर्ज 
सिद्धू मूसेवाला के एसवाईएल गीत को लीक करने के मामले में पिता बलकौर सिंह की शिकायत पर मानसा थाना सदर की पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह गीत कैसे लीक हुआ और इसके पीछे क्या मंशा थी, इसके तथ्य अभी सामने नहीं आए हैं। पता लगा है कि यह गीत रिलीज होने से पहले ही किसी ने 20 जून को लीक कर दिया था। मामला दर्ज होने के बाद सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि ऐसा करने वाले व्यक्ति को एक बार माफ कर रहे हैं लेकिन भविष्य में ऐसा करेगा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed