{"_id":"64665ee973bf1e6e610ecd33","slug":"punjab-govt-presented-sealed-report-of-central-investigative-agencies-in-high-court-in-sidhu-security-case-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धू की सुरक्षा का मामला: पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट में पेश की केंद्रीय जांच एजेंसियों की सीलबंद रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धू की सुरक्षा का मामला: पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट में पेश की केंद्रीय जांच एजेंसियों की सीलबंद रिपोर्ट
Thu, 18 May 2023 10:56 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 18 May 2023 10:56 PM IST
सार
पिछली सुनवाई पर सुरक्षा की समीक्षा से जुड़ी रिपोर्ट पेश न करने पर हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा था कि पंजाब सरकार इस मामले को लटकाने की कोशिश कर रही है। कोर्ट ने पंजाब सरकार को आखिरी मौका देते हुए रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की जेड प्लस सुरक्षा घटा कर इसे वाई श्रेणी का करने को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार ने गुरुवार को केंद्रीय जांच एजेंसियों की सीलबंद रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश की। कोर्ट ने कहा कि पहले इस रिपोर्ट का अध्ययन किया जाएगा और फिर सोमवार को सुरक्षा को लेकर सुनवाई आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू ने अपनी सुरक्षा को बढ़ाए जाने की मांग को लेकर दाखिल याचिका में बताया है कि उन पर खतरे का आकलन कर केंद्र सरकार ने ही उन्हें जेड प्लस सुरक्षा दी थी लेकिन रोड रेज मामले में जब उन्हें एक साल की सजा सुनाई गई तो जेल में होने के कारण उनकी सुरक्षा वापस ले ली गई थी। सिद्धू ने कहा कि उन्हें आश्वासन दिया गया था कि जब वह अपनी सजा पूरी कर जेल से बाहर आएंगे तब उनकी पहले की सुरक्षा बहाल कर दी जाएगी लेकिन जब वह जेल से रिहा हुए तो उनकी सुरक्षा कम करते हुए वाई कैटेगरी कर दी गई।
विज्ञापन
पिछली सुनवाई पर सुरक्षा की समीक्षा से जुड़ी रिपोर्ट पेश न करने पर हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा था कि पंजाब सरकार इस मामले को लटकाने की कोशिश कर रही है। कोर्ट ने पंजाब सरकार को आखिरी मौका देते हुए रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन