{"_id":"5caccd21bdec22140966eff8","slug":"punjab-govt-hands-over-drug-officer-s-murder-case-to-state-s-bureau-of-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहा शौरी हत्याकांडः पंजाब सरकार ने जांच इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो को सौंपी, सीएम से मिले परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेहा शौरी हत्याकांडः पंजाब सरकार ने जांच इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो को सौंपी, सीएम से मिले परिजन
Tue, 09 Apr 2019 10:22 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 09 Apr 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
नेहा शौरी हत्याकांड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार ने ड्रग इंस्पेक्टर नेहा शौरी हत्याकांड की जांच ब्यूरो आफ इन्वेस्टीगेशन को सौंप दी है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नेहा शौरी के परिजनों की मांग पर मंगलवार को इस मामले की जांच का जिम्मा ब्यूरो के डायरेक्टर प्रबोध कुमार के हवाले कर दिया। पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से उनके आवास पर मुलाकात कर इस मामले की जांच मोहाली जिले से बाहर स्थानांतरित करने की मांग की थी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने इस मांग को स्वीकार करते हुए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रबोध कुमार को जांच का काम सौंप दिया, जो कि अपने सेवाकाल के दौरान 14 साल तक सीबीआई के साथ काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के साथ बातचीत के दौरान नेहा शौरी के परिजनों ने यह आशंका जताई थी कि किसी सुनियोजित साजिश के तहत नेहा की हत्या कराई गई है। इसलिए इस मामले की जांच गहराई से कराई जाए।
विज्ञापन
नेहा के परिजनों ने आरोपी द्वारा आत्महत्या के प्रयास को लेकर भी कई सवाल उठाए। सीएम ने रोपड़ जिला पुलिस और जिला मजिस्ट्रेट द्वारा आरोपी बलविंदर सिंह को रिवाल्वर का लाइसेंस जारी किए जाने के मामले में भी मुख्य सचिव को पूछताछ करने को कहा है। मुख्य सचिव रोपड़ में हथियार डीलर से भी इस मामले में पूछताछ करेंगे।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि किसी को भी अपने कर्तव्यों के निर्वहन कर रहे लोक सेवक के काम में हस्तक्षेप करने या डराने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नेहा शौरी के परिवार को अवश्य न्याय दिलाया जाएगा।