{"_id":"6176f50fab50f836de587c25","slug":"punjab-govt-demands-to-open-sealed-report-of-dgp-siddharth-chattopadhyay-from-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों करोड़ के ड्रग कारोबार का मामला: डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय की सीलबंद रिपोर्ट खोलने की पंजाब सरकार ने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारों करोड़ के ड्रग कारोबार का मामला: डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय की सीलबंद रिपोर्ट खोलने की पंजाब सरकार ने की मांग
Tue, 26 Oct 2021 12:36 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:36 AM IST
सार
पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट में एक अर्जी दायर की है। इसमें सरकार ने हाईकोर्ट से डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय की सीलबंद रिपोर्ट खोलने की मांग की है। हाईकोर्ट पंजाब सरकार की अर्जी पर आज यानि मंगलवार को सुनवाई करेगी।
विज्ञापन
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट
विस्तार
पंजाब में हजारों करोड़ के ड्रग कारोबार मामले में हाईकोर्ट की ओर से लिए गए संज्ञान में पंजाब सरकार ने अर्जी दाखिल कर डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय की सीलबंद रिपोर्ट को खोलने की मांग की है। पंजाब सरकार की इस अर्जी पर हाईकोर्ट आज सुनवाई करेगा। सरकार ने अर्जी में कहा है कि हाईकोर्ट के आदेश पर ही डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय की अध्यक्षता वाली एसआईटी ने तत्कालीन एसएसपी राजजीत सिंह, इंस्पेक्टर इंदरजीत सिंह और अन्य अधिकारियों की जांच की थी।
विज्ञापन
इस रिपोट को खोला जाए, ताकि पंजाब सरकार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया को आगे बढ़ा सके। मई 2018 में पंजाब के ड्रग माफिया और पूर्व मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया के बीच के रिश्तों की जांच कर एसटीएफ ने हाईकोर्ट में जो सीलबंद रिपोर्ट पेश की थी, उसे खोलने की एडवोकेट नवकिरण पहले ही मांग कर चुके हैं। अब हाईकोर्ट ने सुनवाई को मंगलवार तक के लिए टाल दिया है। मंगलवार को हाईकोर्ट निर्धारित करेगा कि कौन सी रिपोर्ट को खोलना है और किसके लिए अभी इंतजार करना होगा।
विज्ञापन