{"_id":"694db0e46f528821b8097f14","slug":"punjab-governor-kataria-receives-threat-on-social-media-administration-on-alert-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: विवादित बयान का हवाला देकर पंजाब के राज्यपाल कटारिया को करणी सेना की धमकी, चंडीगढ़ प्रशासन अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: विवादित बयान का हवाला देकर पंजाब के राज्यपाल कटारिया को करणी सेना की धमकी, चंडीगढ़ प्रशासन अलर्ट
Fri, 26 Dec 2025 03:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 26 Dec 2025 03:19 AM IST
सार
धमकी क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने अपने ट्विटर हैंडल से दी। इसमें 22 दिसंबर को राज्यपाल की ओर से उदयपुर के गोगुंदा धूली घाटी में शिलान्यास कार्यक्रम में दिए गए विवादित बयान का हवाला दिया गया है।
विज्ञापन
Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया को सोशल मीडिया पर धमकी मिलने के बाद चंडीगढ़ प्रशासन अलर्ट हो गया है। धमकी क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने अपने ट्विटर हैंडल से दी। इसमें 22 दिसंबर को राज्यपाल की ओर से उदयपुर के गोगुंदा धूली घाटी में शिलान्यास कार्यक्रम में दिए गए विवादित बयान का हवाला दिया गया है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ प्रशासन के चीफ सेक्रेटरी एस. राजेश प्रसाद ने बताया कि राज्यपाल की सुरक्षा पहले से सख्त है लेकिन संबंधित विभागों से संपर्क कर सुरक्षा और जांच को और कड़ा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी उचित कदम होंगे, उन्हें तुरंत लागू किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, अभी तक राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है और न ही सार्वजनिक बयान जारी किया है।
विज्ञापन