फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government will provide Rs 10 crore for flood relief in Kerala

बाढ़ से जूझ रहे केरल की मदद के लिए पंजाब ने बढ़ाए हाथ, 10 करोड़ देगी राज्य सरकार

Sat, 18 Aug 2018 10:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 18 Aug 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
Punjab government will provide Rs 10 crore for flood relief in Kerala
अमरिंदर सिंह - फोटो : फाइल फोटो
 पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बाढ़ से जूझ रहे केरल राज्य को तुरंत 10 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। पंजाब के मुख्यमंत्री राहत कोष में से 5 करोड़ रुपये की राशि केरल के मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजी जा रही है जबकि शेष 5 करोड़ रुपये के तैयार खाद्य व अन्य जरूरी वस्तुओं के रूप में रक्षा मंत्रालय के जरिए भेजी जाएंगी।
विज्ञापन


सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित केरल राज्य को दी गई इस मदद की पहली खेप जोकि 30 टन की है, में तैयार खाद्य सामग्री, बिस्कुट, रस, बोतल बंद पानी और सूखा दूध शामिल हैं। इसके अलावा एक लाख फूड पैकेट पहली खेप में भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन


भारतीय वायु सेना के द्वारा भेजी जा रही यह सामग्री कल तक चली जाएगी और बाकी सामान केरल सरकार की मांग के अनुसार भेज दिया जायेगा। प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित केरल राज्य को समय पर मदद पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के दिशा निर्देशों के अनुसार, पंजाब के वित्त कमिश्नर (राजस्व) द्वारा अपने केरल के समकक्ष अधिकारी के साथ बातचीत करके स्थिति का जायजा लिया गया और बाढ़ से पैदा हुई विकट स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक सहायता संबंधी जानकारी हासिल की। इसके बाद पंजाब सरकार के अधिकारियों ने रक्षा मंत्रालय से राहत सामग्री केरल भेजने के लिए मदद की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed