फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government will provide jobs and financial help to families of the Punjabis killed in Mosul

बड़ा फैसला, मोसुल में मारे गए पंजाबियों के परिजनों को मिलेगी नौकरी और आर्थिक मदद

Wed, 09 May 2018 09:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 09 May 2018 09:59 AM IST
विज्ञापन
Punjab government will provide jobs and financial help to families of the Punjabis killed in Mosul
पंजाब मंत्रिमंडल ने इराक के मोसुल में मारे गए पंजाबियों के पारिवारिक सदस्यों को करुणा के आधार पर वित्तीय सहायता और रोजगार देने की मंजूरी दे दी है। यह फैसला मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने इराक में मारे गए व्यक्तियों के एक आश्रित को उसकी शैक्षिक योग्यता और सरकार की नीति के मुताबिक नौकरी देने के अलावा पांच लाख रुपये एक्स -ग्रेशिया मदद देने का फैसला किया है। सरकार ने रोजगार मुहैया करवाए जाने तक पीड़ित परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष में से 20 हजार रुपये प्रति माह पेंशन जारी रखने का भी फैसला किया है।
विज्ञापन

मौजूदा नीति में दी गई ढील 

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों पर 26 पंजाबियों के पारिवारिक सदस्यों को पांच लाख रुपये एक्स-ग्रेशिया के हिसाब से मुख्यमंत्री राहत कोष में से 1.30 करोड़ रुपये पहले ही जारी किए जा चुके हैं। रिकार्ड मुताबिक इराक में मारे गए एक व्यक्ति का कानूनी तौर पर कोई वारिस नहीं है।

मौजूदा नीति में दी गई ढील 
इराक में मारे गए पंजाबियों के पारिवारिक सदस्यों को करुणा के आधार पर नौकरी देने का केस सरकार की नीति के दायरे में नहीं आता था। इसके लिए कैबिनेट ने 21 नवंबर, 2002 में नोटीफाई की गई राज्य सरकार की मौजूदा नीति में ढील देने का फैसला किया। हालांकि इस नीति की बाकी शर्ते बरकरार रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed