फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government will not spend rent for its offices running in private buildings

Punjab: सरकारी भवनों में शिफ्ट होंगे पंजाब सरकार के दफ्तर, वित्त मंत्री बोले-निजी भवनों को नहीं देंगे किराया

Mon, 20 Feb 2023 03:56 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 20 Feb 2023 03:56 PM IST
सार

पंजाब में पिछली कांग्रेस सरकार के समय भी सरकारी विभागों के इस खर्च को बचाने के उद्देश्य से राजधानी चंडीगढ़ में निजी भवनों, शोरूम आदि में चल रहे दफ्तरों को मोहाली स्थित संबंधित विभागों की इमारतों में शिफ्ट किया जा चुका है।
 

विज्ञापन
Punjab government will not spend rent for its offices running in private buildings
कार्यक्रम में बोलते सीएम भगवंत मान - फोटो : twitter

विस्तार

पंजाब सरकार राजधानी चंडीगढ़ समेत विभिन्न जिलों में निजी भवनों में चल रहे अपने दफ्तरों के लिए और किराया खर्च नहीं करेगी। यह फैसला वित्त विभाग द्वारा लिया गया है और नए वित्त वर्ष (एक अप्रैल) से इसे लागू भी किया जा रहा है।
विज्ञापन


वित्त मंत्री ने नए बजट में, निजी भवनों में चल रहे दफ्तरों को किराये की मद में पैसा जारी नहीं करने के संकेत दे दिए हैं और विभाग ने भी ऐसे दफ्तरों को उनके सरकारी भवनों में शिफ्ट होने को कह दिया है। जिन स्थानों पर संबंधित दफ्तरों के विभागों के अपने भवन नहीं हैं, वहां ऐसे दफ्तरों को करीबी सरकारी इमारतों में शिफ्ट करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला उस समय वित्त मंत्री के ध्यान में आया जब आगामी बजट की तैयारियों के तहत विभागों का बजट बनाने के लिए उनके पिछले खर्च का अवलोकन शुरू किया गया। यह पाया गया कि अनेक विभागों के जिला, ब्लॉक व अन्य स्थानों पर दफ्तर निजी भवनों में चल रहे हैं और इनके लिए एक बड़ी रकम किराये के रूप में चुकाई जा रही है। ऐसे विभागों द्वारा कुल कितनी रकम किराये के तौर पर दी जा रही है, इसका आकलन जारी है लेकिन वित्त मंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने इस मद में फंड देने से इनकार कर दिया है। विभागों को इस संबंध में निर्देश भी दिए गए हैं कि वह अपने दफ्तरों को सरकारी कार्यालयों में शिफ्ट करें। जिन विभागों के पास अपनी इमारतें नहीं हैं, वे सरकार को जानकारी दें ताकि उनके लिए सरकारी इमारतों में जगह की व्यवस्था की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पंजाब में पिछली कांग्रेस सरकार के समय भी सरकारी विभागों के इस खर्च को बचाने के उद्देश्य से राजधानी चंडीगढ़ में निजी भवनों, शोरूम आदि में चल रहे दफ्तरों को मोहाली स्थित संबंधित विभागों की इमारतों में शिफ्ट किया जा चुका है। बाकी दफ्तरों के लिए आप सरकार ने आगे कार्रवाई शुरू की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed