फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government will end CLU and NOC for industries

Invest Punjab Summit: सीएम भगवंत मान का बड़ा एलान, उद्योगों के लिए सीएलयू और एनओसी खत्म करेगी पंजाब सरकार

Thu, 23 Feb 2023 09:54 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 23 Feb 2023 09:54 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पंजाब में मार्च 2022 से अब तक 40,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आया है, जिससे राज्य में लगभग 2.50 लाख रोजगार के मौके पैदा हुए हैं, जिनमें टाटा स्टील, नेस्ले, फ्रूडेनबर्ग, कारगिल, हिंदुस्तान यूनीलीवर, सनाथन टेक्स्टाइल जैसी बड़ी कंपनियां राज्य में आईं हैं।

विज्ञापन
Punjab government will end CLU and NOC for industries
Invest Punjab Summit: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए बड़ा एलान करते हुए सीएलयू (चेंज इन लैंड यूज) और एनओसी को खत्म करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि निवेशकों को राज्य में निवेश करने की सुविधा देने के लिए सरकार जल्द ही जमीन के इस्तेमाल में तब्दीली (सीएलयू) और एनओसी को खत्म कर देगी, जो उद्योगों के लिए परेशानी का कारण हैं। सीएम समिट के पहले दिन के सत्र के समापन पर प्रेस से बात कर रहे थे।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि उद्योगों को एक ही बार में सभी मंजूरियां प्रदान की जाएंगी लेकिन किसी भी उद्योग को पर्यावरण को प्रदूषित करने की इजाजत नहीं होगी। इसके लिए सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगी। उद्योगपतियों का स्वागत करते हुए सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर जिम्मेदारी संभालने के सिर्फ एक साल के अंदर ही उनका सबसे पहला और मुख्य काम लोगों की मुश्किलों, उलझनों के बारे अवगत करवाना है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निवेश का इंतजार करने के बजाय उन्होंने राज्य में निवेश करने के लिए उद्यमियों तक पहुंच करने के लिए घर-घर जाने की नीति अपनाई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पंजाब में मार्च 2022 से अब तक 40,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आया है, जिससे राज्य में लगभग 2.50 लाख रोजगार के मौके पैदा हुए हैं, जिनमें टाटा स्टील, नेस्ले, फ्रूडेनबर्ग, कारगिल, हिंदुस्तान यूनीलीवर, सनाथन टेक्स्टाइल जैसी बड़ी कंपनियां राज्य में आईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार का उद्देश्य बदलती उम्मीदों और नई चुनौतियों के साथ तालमेल रखने के लिए विकास जारी रखना है। सरकार नए एमएसएमई, बड़ी यूनिटें, सेवा क्षेत्र के स्टार्ट-अप और मैनुफैक्चरिंग पर फोकस करने के अलावा निर्यात को उत्साहित करेगी। भगवंत मान ने कहा कि यह सम्मेलन कारोबारी समझौतों के बारे नहीं है, बल्कि ज्ञान के वितरण, विचार-विमर्श और एक-दूसरे से सीखने के बारे है। इसीलिए हमने एमओयू की प्रथा को खत्म कर दिया है। पहले सरकारें लाखों के एमयू के नाम पर सुर्खियां बटोरती थीं लेकिन हकीकत में उद्योग जमीन पर नहीं दिखते थे।

पहले दिन पंजाब की जमीन देखने फील्ड में उतरीं कई कंपनियां
पंजाब में निवेश का माहौल बनाने के लिए एक ओर भगवंत मान ने सीएलयू और एनओसी जैसी औपचारिकताओं को खत्म और सीमित करने का एलान किया है, वहीं दूसरी तरफ समिट के पहले ही दिन जर्मनी की दो कंपनियां जमीन के चयन और तकनीकी जानकारी के लिए फील्ड में उतर गई हैं। सीएम भगवंत मान ने बताया कि पंजाब में कृषि क्षेत्र में निवेश की इच्छुक जर्मनी की दो कपंनियां पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी रवाना हो गई हैं।

पंजाब सरकार ने लांच की तीन नीतियां
पंजाब सरकार ने प्रोग्रेसिव समिट में गुरुवार को सरकार की तीन पॉलिसियों को लांच किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पंजाब सरकार की औद्योगिक नीति के अलावा ई-व्हीकल पॉलिसी और लॉजिस्टिक पॉलिसी जारी की। सीएम भगवंत मान ने कहा कि नई औद्योगिक नीति में 90 प्रतिशत उद्योगपतियों के सुझाव लिए गए हैं। इसे उद्योगों के अनुकूल बनाया गया है।

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जाहिर की है कि यह नीति औद्योगिक पार्कों, हवाई अड्डों और बंदरगाहों जैसे बुनियादी ढांचे के विकास के लिए रूप-रेखा प्रदान करेगी, जिससे वस्तुओं की ढुलाई और लोगों की यातायात में और सुविधा मिलेगी और राज्य का विश्व मंडियों के साथ संपर्क बढ़ेगा। भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार एकीकृत औद्योगिक टाउनशिप विकसित कर रही है और 20 ग्रामीण औद्योगिक कलस्टर, 15 औद्योगिक पार्क बनाने का फैसला किया है। भगवंत मान ने कहा कि स्थिरता की तरफ एक बड़े कदम के तौर पर आज पंजाब की इलेक्ट्रॉनिक वाहन नीति भी पेश की गई है।

डिजिटल इंडिया अवार्ड, पंजाब बना अचीवर
पंजाब को भारत के राष्ट्रपति की तरफ से डिजिटल इंडिया अवार्ड मिला है। लॉजिस्टिकस में पंजाब हाल ही के लीड इंडेक्स में शीर्ष के पांच राज्यों में शुमार है, जिससे पंजाब एक अचीवर राज्य बन गया है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि इंडिया इनोवेशन इंडेक्स 2022 में पंजाब चोटी के 10 बढ़िया प्रदर्शन करने वाले राज्यों में शामिल है।

देश का सबसे बड़ा ट्रैक्टर निर्माता है पंजाब
पंजाब देश का सबसे बड़ा ट्रैक्टर निर्माता है और भारत के कुल उत्पादन में 29 प्रतिशत योगदान डालता है। इसी तरह, ट्रैक्टर निर्यात में पंजाब 22 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर है और भारत में साइकिल निर्माण में 80 प्रतिशत हिस्सा डालता है और भारत में साइकिल के पुर्जों के निर्माण में 92 प्रतिशत योगदान राज्य का है। सीएम भगवंत मान ने इन्वेस्टर्स समिट में ये आंकड़े निवेशकों के सामने रखे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि खेलों के सामान के निर्माण में पंजाब भारत में 75 प्रतिशत का हिस्सा रखता है और भारत में मशीन टूल और हैड टूल के उत्पादन में पहले स्थान पर है। यह क्षेत्र भारत के निर्यात में 20 प्रतिशत हिस्सा डालता है।

निवेश के लिए पंजाब सर्वश्रेष्ठ: अनमोल गगन मान
अपने संबोधन में इनवेस्टमेंट प्रमोशन मंत्री अनमोल गगन मान ने राज्य सरकार की तरफ से निवेश को उत्साहित करने के लिए की पहलकदमियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में उद्योग को और प्रफुल्लित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। अनमोल गगन मान ने पंजाब को निवेश के लिए सर्वोच्च स्थान के तौर पर उभरने के लिए राज्य सरकार की दृढ़ वचनबद्धता को दोहराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed