{"_id":"674d2717181dee1c8e0bbef7","slug":"punjab-government-will-conduct-special-courses-for-prisoners-in-seven-jails-2024-12-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Punjab: जेलों में बंद कैदी बनेंगे डाटा एंट्री ऑपरेटर, शेफ व हेयर स्टाइलिस्ट, मुख्यधारा में वापस लाना मकसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: जेलों में बंद कैदी बनेंगे डाटा एंट्री ऑपरेटर, शेफ व हेयर स्टाइलिस्ट, मुख्यधारा में वापस लाना मकसद
Mon, 02 Dec 2024 08:55 AM IST
निवेदिता वर्मा
राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 02 Dec 2024 08:55 AM IST
सार
इस कार्यक्रम के तहत जो भी कैदी कोर्स पूरा करेंगे, उनको जेल के अंदर जरूरत के मुताबिक काम सौंपा जाएगा। उनकी रिहाई के बाद नौकरी की तलाश में भी उनकी मदद की जा सकती है, ताकि उनको किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
समारोह को संबोधित करते सीएम भगवंत मान
- फोटो : X @BhagwantMann
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब सरकार ने जेल में बंद कैदियों को रिहाई के बाद समाज की मुख्यधारा में वापस लाने के लिए अहम फैसला लिया है। सरकार की तरफ से सात जेलों में कैदियों को विशेष कोर्स करवाए जाएंगे, ताकि वह अपराध की दलदल में वापस न जाएं।
पंजाब स्किल डेवलपमेंट मिशन (पीएसडीएम) को इसका काम सौंपा गया है, जिसने कैदियों को कोर्स करवाने के लिए प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। मिशन की तरफ से पहले चरण में एक हजार कैदियों को ये कोर्स करवाए जाएंगे, जिसमें डाटा एंट्री ऑपरेटर, शेफ, हेयर स्टाइलिस्ट व फील्ड टेक्नीशियन आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
पंजाब स्किल डेवलपमेंट मिशन (पीएसडीएम) को इसका काम सौंपा गया है, जिसने कैदियों को कोर्स करवाने के लिए प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। मिशन की तरफ से पहले चरण में एक हजार कैदियों को ये कोर्स करवाए जाएंगे, जिसमें डाटा एंट्री ऑपरेटर, शेफ, हेयर स्टाइलिस्ट व फील्ड टेक्नीशियन आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
एजेंसी की तलाश शुरू
पीएसडीएम ने इस काम के लिए एजेंसी की तलाश भी शुरू कर दी है और इसी महीने से सभी जेलों में ये कोर्स शुरू कर दिए जाएंगे। तीन महीने के ये कोर्स 15 मार्च, 2025 तक पूरे करने हैं। इससे पहले पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 500 कैदियों को मिशन की तरफ से ट्रेनिंग दी गई थी, जिसका विभाग को अच्छा रिस्पांस मिला है। यही कारण है कि अब विभाग ने पहले चरण में एक हजार कैदियों को इस प्रोग्राम में शामिल किया है। दूसरे और तीसरे चरण में अधिक कैदियों को शामिल किया जाएगा।इसके अलावा महिला कैदियों को भी कौशल से निपुण करने के लिए विशेष कोर्स करवाने पर विचार किया जा रहा है। सबसे ज्यादा पटियाला जिले की जेल के 300 कैदियों को कोर्स कराया जाएगा। इसी तरह फरीदकोट जिले के 160 कैदियों को कोर्स में शामिल किया जाएगा। लुधियाना जिले के 250 कैदियों का चयन किया गया है। इसके अलावा मोगा के 90, बठिंडा के 65 व मानसा के 30 कैदियों का चयन किया गया है।
इस कार्यक्रम के तहत जो भी कैदी कोर्स पूरा करेंगे, उनको जेल के अंदर जरूरत के मुताबिक काम सौंपा जाएगा। उनकी रिहाई के बाद नौकरी की तलाश में भी उनकी मदद की जा सकती है, ताकि उनको किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस काम में अलग-अलग एजेंसियां भी मिशन की मदद करेगी, जिसके लिए सरकार एक अलग से योजना पर काम कर रही है। एजेंसी अगर विभाग की तरफ से तय नियम व शर्तों को पूरा नहीं करती है तो उसके खिलाफ प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत कार्रवाई की जाएगी।