फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government will again churn on the salary scale of assistant professors

सहायक प्रोफेसरों के वेतनमान पर दोबारा मंथन करेगी पंजाब सरकार

Thu, 18 Mar 2021 02:13 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
Punjab government will again churn on the salary scale of assistant professors
चंडीगढ़। पंजाब सरकार सहायक प्रोफेसरों के नए वेतनमान पर दोबारा मंथन करेगी। चारों ओर से दबाव बनने के बाद सरकार ने विशेष कमेटी का गठन कर दिया है। यह मामला विशेष कमेटी के पास चला गया है। जानकारों का कहना है कि शिक्षकों को राहत मिलने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन

कुछ दिनों पहले पंजाब सरकार ने सरकारी डिग्री कॉलेजों में तैनात होने वाले सहायक प्रोफेसरों के वेतनमान को घटा दिया था। जैसे ही यह आदेश सार्वजनिक हुआ तो शिक्षकों में हड़कंप मच गया। शिक्षकों ने सरकार से इस आदेश को वापस लेने की मांग की, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद शिक्षकों ने चरणवार तरीके से प्रदर्शन किए। चंडीगढ़ में प्रांतीय रैली निकाली गई। इस प्रदर्शन का सरकार पर काफी असर हुआ। शिक्षक नेता डॉ. जगवंत सिंह बताया कि सरकार ने इस मामले पर दोबारा कार्य करने के लिए कमेटी बना दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शिक्षकों की ही जीत होगी। उन्होंने कहा कि नए वेतनमान आदेेश से शिक्षकों को नुकसान होगा। उनकी पदोन्नति से लेकर सातवें वेतमान तक की प्रक्रियाएं बाधित होंगी। साथ ही पिछली सेवाओं का लाभ भी उन्हें नहीं मिल सकेगा। नए शिक्षक जो तैनात होंगे उन्हें नुकसान ही नुकसान है, जो सहन नहीं किया जा सकता है। इसके लिए सरकार को नया वेतनमान आदेश वापस लेना होगा अन्यथा शिक्षक आगे की रणनीति तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed