फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government transferred SSP of three districts

पंजाब में प्रशासनिक फेरबदल : तीन जिलों के एसएसपी बदले, दो आईएएस और एक पीसीएस अधिकारी का भी तबादला

Sat, 23 Apr 2022 12:01 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 23 Apr 2022 12:01 AM IST
सार

अमनदीप बंसल को एडिशनल सेक्रेटरी पर्सनल लगाते हुए सचिव पीएसएसएसबी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। पीसीएस अधिकारियों में पोस्टिंग के लिए उपलब्ध जगजीत सिंह को ज्वाइंट सेक्रेटरी सामान्य प्रशासन लगाया गया है।

विज्ञापन
Punjab government transferred SSP of three districts
ट्रांसफर (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब सरकार ने शुक्रवार को तीन जिलों के सीनियर पुलिस कप्तान (एसएसपी) को बदल दिया है। वहीं दो आईएएस और एक पीसीएस अधिकारी का भी तबादला किया है। एक आईएएस को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि अरुण सैनी को एसएसपी पठानकोट, स्वर्णदीप सिंह को एसएसपी अमृतसर ग्रामीण और राज बचन सिंह संधू को एसएसपी कपूरथला नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


इनके अलावा पंजाब सरकार ने आईएएस अधिकारी सुमीत जारंगल के अतिरिक्त प्रभार में इजाफा करने के साथ ही दो आईएएस और एक पीसीएस अधिकारी के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किया है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक सुमीत जारंगल जो निदेशक नागरिक उड्डयन, स्पेशल सेक्रेटरी श्रम और श्रम आयुक्त पंजाब का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे हैं, को उनके मौजूदा कार्यभार के साथ ही स्पेशल सेक्रेटरी प्रोटोकाल, स्पेशल सेक्रेटरी डिफेंस सर्विसेज वेलफेयर और डायरेक्टर हॉस्पिटैलिटी का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है।
विज्ञापन


पोस्टिंग के लिए उपलब्ध आईएएस अधिकारी अपनीत रियात को स्पेशल सेक्रेटरी को-आर्डिनेशन लगाया गया है, जबकि अमनदीप बंसल को एडिशनल सेक्रेटरी परसोनल लगाते हुए सचिव पीएसएसएसबी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। पीसीएस अधिकारियों में पोस्टिंग के लिए उपलब्ध जगजीत सिंह को ज्वाइंट सेक्रेटरी सामान्य प्रशासन लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed