फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government to give Rs one crore ex gratia for kin of Subedar Hardeep Singh who died in Arunachal Pradesh

पंजाब: अरुणाचल प्रदेश में शहीद हुए सूबेदार हरदीप सिंह, परिवार को एक करोड़ की अनुग्रह राशि और सरकारी नौकरी का एलान

Sun, 08 May 2022 03:49 PM IST
निवेदिता वर्मा पीटीआई, चंडीगढ़
पीटीआई, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 08 May 2022 03:49 PM IST
सार

सूबेदार हरदीप सिंह होशियारपुर जिले के बरंडा गांव के रहने वाले थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटी और एक बेटा है।

विज्ञापन
Punjab government to give Rs one crore ex gratia for kin of Subedar Hardeep Singh who died in Arunachal Pradesh
शहीद सूबेदार हरदीप सिंह। - फोटो : twitter @BhagwantMann

विस्तार

पंजाब सरकार ने रविवार को अरुणाचल प्रदेश में एलएसी पर ड्यूटी के दौरान शहीद हुए सूबेदार हरदीप सिंह के परिवार के सदस्य को एक करोड़ रुपये अनुग्रह राशि और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की सूबेदार सिंह ने पिछले शुक्रवार को सर्वोच्च बलिदान दिया था।
विज्ञापन

अरुणाचल प्रदेश में देश की सेवा करते हुए शहीद हुए होशियारपुर के गांव बरांडा के सूबेदार हरदीप सिंह को रविवार को सैन्य सम्मान के साथ उनके गांव में ही अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री पंजाब की ओर से राजस्व, पुनर्वास व आपदा प्रबंधन, जल संसाधन मंत्री पंजाब ब्रह्म शंकर जिंपा ने शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान विधायक उड़मुड़ जसवीर सिंह राजा, विधायक दसूहा कर्मवीर सिंह घुम्मण के अलावा अन्य गण्यमान्यों ने भी शहीद को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री जिंपा ने शहीद के परिवार के साथ संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि पंजाब सरकार परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और कभी भी परिवार को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सूबेदार हरदीप सिंह एक बहादुर योद्धा थे और उनके महान बलिदान के प्रति देश सदा उनका ऋणी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बयान में कहा कि सूबेदार हरदीप सिंह ने देश की एकता की रक्षा के लिए अत्यधिक समर्पण दिखाया। उनका बलिदान उनके साथी सैनिकों को अधिक समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित करेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed