{"_id":"5cb782c6bdec2214114a4c25","slug":"punjab-government-to-get-sarabjit-singh-sister-dalbir-kaur-dna-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरबजीत की बहन का हो सकता है डीएनए टेस्ट, डीजीपी को भेजा गया मेमो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरबजीत की बहन का हो सकता है डीएनए टेस्ट, डीजीपी को भेजा गया मेमो
Thu, 18 Apr 2019 09:55 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 18 Apr 2019 09:55 AM IST
विज्ञापन
दलबीर कौर
- फोटो : फाइल फोटो
पाकिस्तान की लखपत जेल में मारे गए सरबजीत सिंह की बहन बीबी दलबीर कौर का क्या पंजाब सरकार डीएनए टेस्ट करवाएगी। पंजाब सरकार के गृह मामले व न्याय विभाग ने डीजीपी को एक मेमो भेज कर कुछ इस प्रकार के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के इस विभाग की ओर से जारी एक मीमो के 7वें नंबर पर दर्ज महाराष्ट्र के लातूर की एक संस्था ‘अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति’ के प्रदीप पाटिल की शिकायत पर बीबी दलबीर कौर का डीएनए टेस्ट कराने के आदेश दिए हैं। इस मीमो में बीबी दलबीर कौर सहित अलग-अलग 13 व्यक्तियों की शिकायतें दर्ज है।
विज्ञापन
मीमो में इस बात के भी निर्देश हैं कि इन शिकायतों का निपटारा कर शिकायतकर्ताओं को इसकी जानकारी दी जाए। पाटिल ने मीडिया से बातचीत में स्वीकार किया कि उन्होंने पंजाब सरकार से कुछ वर्ष पहले एक शिकायत की थी कि बीबी दलबीर कौर सरबजीत की असली बहन हैं या नहीं। इसके लिए उनके डीएनए का परीक्षण करवाया जाए। जब दलबीर कौर से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि उनका मामला अदालत में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन