फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government should disclose how many FIRs have been lodged against Pathanmajra: High Court

पंजाब सरकार बताए पठानमाजरा के खिलाफ कितनी एफआईआर: हाईकोर्ट

Thu, 09 Oct 2025 09:02 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 09:02 PM IST
विज्ञापन
Punjab government should disclose how many FIRs have been lodged against Pathanmajra: High Court
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा की पत्नी सिमरनजीत कौर की सुरक्षा की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से पूछा है कि पठानमाजरा पर कितनी एफआईआर दर्ज हैं। सिमरनजीत कौर ने याचिका दायर कर अपने और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। याचिका के अनुसार उनके पति ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर नदियों में पानी छोड़े जाने और गाद निकालने की अनुमति के मामले में सरकार को गुमराह करने का आरोप लगाया था। उनके हलके के 11 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए लेकिन सरकार ने घग्गर नदी के किनारे मजबूत करने के लिए मिट्टी के उपयोग की अनुमति तक नहीं दी। याचिकाकर्ता ने कहा है कि विधायक के बयान वायरल होने के बाद सरकार ने नाराजगी जाहिर की और उनके परिवार की सुरक्षा वापस ले ली गई।
साथ ही, क्षेत्र के सभी थानेदारों का तबादला कर दिया गया। इसी बीच गुरप्रीत कौर नामक महिला की शिकायत पर उनके पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई जो असल में उनकी दूसरी पत्नी है। इतना ही नहीं, विधायक को गैंगस्टर बताने की कोशिश की जा रही है और उनकी फर्जी मुठभेड़ किए जाने का खतरा है।
विज्ञापन




पठानमाजरा की पत्नी ने कोर्ट को बताया कि उनको यह भी नहीं पता कि उनके खिलाफ कितने मामले दर्ज हैं। इस पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से पूछा कि कोर्ट को अगली सुनवाई पर यह बताया जाए कि पठानमाजरा के खिलाफ कितनी एफआईआर दर्ज हैं। सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार ने बताया कि पठानमाजरा की जमानत याचिका ट्रायल कोर्ट से खारिज हो चुकी है और वह फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article